फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raids on many spa centers including Iris, Cleopatra, Hair Masters Salon

Chandigarh Raid: हेयर मास्टर्स, आईरिस, क्लीओपैटरा समेत कई स्पा सेंटरों पर छापा, 22 सैलून के रिकॉर्ड जब्त

Sun, 10 Aug 2025 01:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: चंडीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 10 Aug 2025 01:26 PM IST
सार

एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर के पास इन सैलून, ब्यूटी केयर और स्पा सेंटरों से टैक्स चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने शहर के 200 सेंटरों को टैक्स रिकॉर्ड की जांच के लिए चिह्नित किया है जिनके सेल्स व जीएसटी रिकॉर्ड की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Raids on many spa centers including Iris, Cleopatra, Hair Masters Salon
सेक्टर-9 स्थित हेयर मास्टर सैलून। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूटी एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की जीएसटी जांच टीमों ने शहर के कई नामी सैलून, ब्यूटी केयर और स्पा सेंटरों पर छापा मारा। इस दौरान मध्यमार्ग पर आईरिस, क्लीओपैटरा, हेयर मास्टर्स सैलून की चेकिंग की गई। एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर हरि कल्लिकट के आदेश पर चंडीगढ़ सर्कल में बड़े सैलूनों और ब्यूटी केयर सेंटरों पर बिल बुक, वॉउचर्स, सेल्स और अन्य रिकॉर्ड चेक किए। इसमें जिन सैलूनों में खामियां मिली, उनके रिकॉर्ड को जब्त कर लिया गया। सूत्रों की मानें तो जीएसटी जांच टीमों ने अब तक 22 सैलून के रिकॉर्ड जब्त कर लिए हैं जबकि अन्य सैलून और ब्यूटी केयर सेंटरों के रिकॉर्ड की जांच चल रही है।

विज्ञापन


एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर के पास इन सैलून, ब्यूटी केयर और स्पा सेंटरों से टैक्स चोरी की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने शहर के 200 सेंटरों को टैक्स रिकॉर्ड की जांच के लिए चिह्नित किया है जिनके सेल्स व जीएसटी रिकॉर्ड की जांच चल रही है। सूत्रों की मानें तो विभाग को जीएसटी चोरी और जुर्माना के रूप में करोड़ों का राजस्व आने का अनुमान है। चंडीगढ़ एक्साइज एंड टैक्सेशन डिपार्टमेंट की बीते दिनों हुई समीक्षा बैठक में सामने आया कि टैक्स चोरी बढ़ने से जीएसटी कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इन सेक्टरों में जीएसटी टीमों ने की चेकिंग
मध्यमार्ग के सेक्टर-7, 8, 9, 26 के अलावा 17, 33, 34, 21, 22 और 36 में कई सैलून, ब्यूटी केयर सेंटर, स्पा सेंटर पर चेकिंग कर रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। इन सभी रिकॉर्ड की चेकिंग कर शहर के हर जोन के जीएसटी ईटीओ की ओर से सैलून मालिकों व फर्माे को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा ताकि वह टैक्स चोरी निकलने पर वे रिकॉर्ड, बिल-वॉउचर्स के साथ अपना पक्ष रख सकें। एक्साइज एंड टैक्सेशन कमिश्नर की ओर से जीएसटी ईटीओ को जारी आदेश में विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है कि टैक्स चोरी सामने आने पर फर्मों को नोटिस जारी कर 15 दिन के अंदर केस की पूरी जांच की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed