फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Raid on PGI Chemist Shop, Found Expiry Date Medicines

पीजीआई के केमिस्ट शॉप में छापा, मिली एक्सपायरी दवाएं

Sat, 18 Jan 2014 01:04 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Jan 2014 01:04 PM IST
विज्ञापन
Raid on PGI Chemist Shop, Found Expiry Date Medicines
पीजीआई स्थित केमिस्ट शॉप में मरीजों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। इसका खुलासा अचानक एक केमिस्ट शॉप में मारे गए छापे के दौरान हुआ।
विज्ञापन


केमिस्ट शॉप से काफी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाएं मिली हैं। साथ ही दवाओं का रख-रखाव भी ठीक नहीं था। यह छापा पीजीआई स्थित एस्टेट ब्रांच की टीम ने मारा था।

टीम ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा है कि केमिस्ट शॉप को 15 दिन के लिए बंद कर देना चाहिए। 15 दिन बाद अगली मीटिंग में इस केमिस्ट शॉप के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। पीजीआई को काफी दिन से सूचना मिल रही थी कि कुछ केमिस्ट में डुप्लीकेट दवाई बेची जा रही है।
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पीजीआई की एस्टेट ब्रांच ने शुक्रवार को अचानक जांच करने का निर्णय लिया। हालांकि टीम को कोई डुप्लीकेट तो दवा नहीं मिली, लेकिन ओल्ड शापिंग कांप्लेक्स स्थित गोयल मेडिकल स्टोर में एक्सपायरी डेट की दवाएं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी मात्रा काफी अधिक थी। यहां तक स्टोर का रेफ्रिजेटर भी काम नहीं कर रहा था। जांच कमेटी ने यह भी पाया कि दवाओं का रख-रखाव बहुत ही घटिया स्तर का था।

कमेटी की अगुवाई इंडोक्रिनोलॉजी के हेड आफ डिपार्टमेंट डा. अनिल भंसाली ने की। कमेटी ने तुरंत इसकी रिपोर्ट पीजीआई एडमिनिस्ट्रेशन को सौंप दी।

एडमिनिस्ट्रेशन ने तुरंत कमेटी की रिपोर्ट की स्वीकार कर ली और केमिस्ट शॉप को 15 दिन के लिए बंद करने का फैसला लिया। 15 दिन तक यदि शॉप अपनी खामियां दुरुस्त कर लेता है तो दुकान आगे खोले जाने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed