{"_id":"d89fade179d3d7542c09d2250888b31b","slug":"raid-on-government-printing-press-by-minister-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब के मंत्री का सरकारी प्रिंटिंग प्रेस पर 'छापा'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब के मंत्री का सरकारी प्रिंटिंग प्रेस पर 'छापा'
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 19 Jun 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री बादल के बाद सरकार के अन्य मंत्रियों ने भी सरकारी विभागों के औचक दौरे शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
ताजा मामला सामने आया, पंजाब के जिला मोहाली में। यहां पंजाब के प्रिंटिंग व स्टेशनरी मंत्री सोहन सिंह ठंडल ने आज सुबह सरकारी प्रिंटिंग प्रेस पर अचानक दस्तक दे दी।
प्रेस में चल रहे कार्यों का जायजा लेते हुए उन्होंने मुलाजिमों व अधिकारियों की हाजिरी चैक की। उनके साथ विभाग के सीनियर अधिकारी भी मौजूद थे।
ये मिलीं अव्यवस्थाएं
मुख्य अधिकारी गैर हाजिर था। इसके अलावा प्रेस में बड़ी मात्रा में छापा हुआ सामान लंबे समय तक स्टॉक होने की बात भी सामने आई। मंत्री द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में अधिकारियों ने कहा कि प्रिंटिंग के लिए कई विभागों द्वारा आर्डर दिए गए थे।
विज्ञापन
सामान तैयार होने के बाद विभागों द्वारा सामान उठाया नहीं गया। इसी कारण प्रिंटिंग प्रैस में छपी हुई सामाग्री रद्दी बनी हुई है। इसी बात का उन्होंने गंभीर नोटिस लिया।
विज्ञापन
साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी है कि जिन विभागों का सामान स्टॉक किया गया, उन्हें तुरंत पत्र लिखकर इसे उठाने की कार्रवाई की जाए। जिस बारे में उन्हें तुरंत सूचित किया जाए।