{"_id":"664d1aa2cdeb0bfeca07ba54","slug":"rahul-gandhi-will-increase-political-heat-in-jat-land-chandigarh-news-c-16-pkl1010-426696-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: जाट लैंड में सियासी गर्मी बढ़ाएंगे राहुल गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: जाट लैंड में सियासी गर्मी बढ़ाएंगे राहुल गांधी
विज्ञापन
हरियाणा के चुनावी रण में आज उतरेंगे राहुल गांधी, एक दिन में तीन कार्यक्रम
दो कार्यक्रम जाट बाहुल्य इलाकों में, जबकि एक कार्यक्रम पंचकूला में रखा गया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में कांटे की टक्कर में फंसे लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी के बाद अब राहुल गांधी चुनावी रण में उतरने जा रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बुधवार को हरियाणा में तीन कार्यक्रम कर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेंगे। उनके दो कार्यक्रम जाट बहुल्य क्षेत्र में रखे गए हैं जबकि एक कार्यक्रम पंचकूला में रखा गया है।
राहुल अपने कार्यक्रम की शुरुआत सबसे पहले भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के चरखी दादरी में जनसभा से करेंगे। वह कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह के लिए वोट मांगेंगे। उसके बाद वह जाटलैंड सोनीपत की अनाज मंडी में कांग्रेस उम्मीदवार सतपाल ब्रह्मचारी के पक्ष में जनसभा करेंगे। दोनों ही जनसभाओं के माध्यम से वह जाट मतदाताओं को साधने की पूरी कोशिश करेंगे, क्योंकि दोनों ही सीटें जाट बाहुल्य हैं। वहीं, कांग्रेस ने इस बार सोनीपत व भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट पर गैर जाट प्रत्याशी को टिकट दिया है। हालांकि पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी होने के कारण सतपाल और राव दान सिंह को जाट वोटों का समर्थन भी मिल रहा है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि राहुल गांधी दोनों जनसभाओं से पूरे हरियाणा को कांग्रेस के पक्ष में वोट देने का संदेश देंगे।
राहुल गांधी बुधवार शाम को पंचकूला में एक एनजीओ की ओर से आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम के माध्यम से वह पिछड़ों व दलितों को साधने की कोशिश करेंगे। राहुल गांधी अपने रैलियों में आरोप लगाते रहे हैं कि भाजपा संविधान को खत्म करना चाहती है और कांग्रेस संविधान को बचाना चाहती है। वह कहते आए हैं कि संविधान ने ही पिछड़ों, दलितों व गरीबों को बहुत कुछ दिया है। पंचकूला अनुसूचित जाति के आरक्षित अंबाला लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
जिन सीटों पर मोदी की रैली, वहीं जाएंगे राहुल
यह दिलचस्प है कि जिन लोकसभा सीटों पर पीएम नरेंद्र मोदी रैली कर चुके हैं या करने वाले हैं, उन्हीं लोकसभा सीटों पर राहुल गांधी के कार्यक्रम रखे गए हैं। 18 मई को पीएम मोदी ने अंबाला और सोनीपत लोकसभा में रैली आयोजित की थी। उसके बाद वह 23 मई को भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा सीट के पाली गांव में रैली करेंगे। इन्हीं तीनों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के कार्यक्रम रखे गए हैं। राहुल सोनीपत, भिवानी-महेंद्रगढ़ सीट पर जनसभा और अंबाला लोकसभा के पंचकूला में संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
-- -- -- -- --
सैलजा के पक्ष में 23 को प्रियंका करेंगी रोड शो
हरियाणा में प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी भी मैदान में उतरेगी। वह 23 मई को सिरसा सीट से पार्टी उम्मीदवार कुमारी सैलजा के पक्ष में रोड शो करेंगी। अभी सैलजा ने चुनाव प्रचार का जिम्मा खुद ही संभाल रखा है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट ने उनके चुनाव प्रचार से दूरी बनाकर रखी हुई है। हालांकि एसआरके गुट उनके पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहा है।