Haryana Election: अमित के घर जाकर राहुल गांधी ने खेला बड़ा सियासी दांव, जानें-कांग्रेस को कैसे मिलेगा फायदा
राहुल गांधी करनाल के घोघड़ीपुर के रहने वाले अमित से अपने अमेरिका दाैरे के दाैरान मिले थे। इस दाैरान उन्होंने उससे वादा किया था कि वे उसके घर जाएंगे। शुक्रवार को राहुल तड़के साढ़े पांच बजे अमित के घर पहुंचे थे और उसके परिजनों से मिले थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच राहुल गांधी शुक्रवार सुबह अमेरिका जाने वाले करनाल के घोघड़ीपुर गांव निवासी अमित मान के घर पहुंचे थे। राहुल ने उनके परिजनों से मुलाकात कर परिजनों के सामने ही वीडियो कॉल कर अमित से बातचीत भी की।
राहुल को देख लोग हैरान हो गए वह बिना किसी राजनीतिक रैली या चुनाव प्रचार के लिए उनके बीच पहुंच गए। कुछ समय बिताने के बाद वह लौट गए। अमित के परिजनों से उनकी मुलाकात को लोग भावनात्मक जुड़ाव से देख रहे हैं, मगर इसके पीछे उनका एक सियासी दांव छिपा है।
उठा डंकी रूट से विदेश जाने का मुद्दा
दरअसल राहुल के अमित घर के पहुंचने के साथ डंकी रूट (अवैध तरीके ) की भी काफी चर्चा हो रही है। अमित डंकी रूट से ही अमेरिका पहुंचा था और अब उसे वापस आने में दिक्कत हो रही है। डंकी रूट का मुद्दा सीधे बेरोजगारी से जुड़ा है और कांग्रेस का इस चुनाव में मुख्य मुद्दा ही बेरोजगारी का है। पिछले दो दशक से हरियाणा के युवा बड़ी संख्या में विदेश जा बसे हैं। इन बच्चों के परिजन और विपक्षी दल मानते हैं कि रोजगार की कमी से उनके बच्चे विदेश की ओर रुख कर रहे हैं। जब तमाम कोशिशों के बाद युवाओं का वीजा नहीं लगता है तो वह डंकी रूट से विदेश जाते हैं। इसमें लाखों रुपये खर्च होता है और कई तरह की शारीरिक और मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ती है।