फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Rahul Gandhi told solution for elimination of drugs from punjab

'नशे के खात्मे के लिए नेता, पुलिस और तस्करों का गठजोड़ तोड़ना जरूरी'

Sat, 19 Mar 2016 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Updated Sat, 19 Mar 2016 07:19 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi told solution for elimination of drugs from punjab
नशे पर आयोजित सेमिनार में बोलते राहुल गांधी - फोटो : amar ujala

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब में नशे की समस्या के खात्मे के लिए राजनीतिज्ञों-पुलिस-तस्करों का गठजोड़ तोड़े जाने की जरूरत पर बल दिया है। राहुल पंजाब के अमृतसर में साधवी खोसला की ओर से पंजाब में नशे पर बनाई गई डाक्यूमेंटरी फेडिंग गलोरी को रिलीज करने आए थे।

विज्ञापन


इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ अकेली कांग्रेस पार्टी की लड़ाई नहीं है, बल्कि सभी पंजाबियों की उनके भविष्य को बचाने की लड़ाई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह से कहा कि सरकार बनाने के बाद वह तय करें कि नशे की समस्या को जल्द से जल्द खत्म किया जाए।
विज्ञापन


राहुल ने साध्वी खोसला की भी लोगों के दर्द को अपनी डाक्यूमेंटरी से सफलतापूर्वक पेश करने के लिए प्रशंसा की, जिन्हें अपने नजदीकियों व प्यारों को खोना पड़ा है। अपने हाल ही के पंजाब यूनिवर्सिटी के दौरे को याद करते हुए जहां उन्होंने पंजाब के युवाओं में बढ़ रही नशाखोरी की समस्या पर चिंता जाहिर की थी, राहुल ने अफसोस जताया कि समस्या की गंभीरता व इसके हल पर जोर देने की बजाय सत्ताधारी गठबंधन उनकी आलोचना करने लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता, यदि कोई उनकी आलोचना करे। सोच व विचारों में अंतर हमेशा रहेंगे, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं निकलता कि गंभीर समस्याओं के हल के लिए विचारों को सांझा न किया जाए, जिनको नकारा या नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब की शान वापस पाने के लिए हम सभी को नशे के खिलाफ लड़ना होगा। उन्होंने कहा कि जब वह पंजाब के बारे सोचते हैं, वह गर्व व आदर के साथ सोचते हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, नशे पर देश में बने एक कानून

इससे पहले साध्वी खोसला की पंजाब में नशे की समस्या पर डाक्यूमेंटरी फेडिंग गलोरी की भारी भीड़ के दौरान थियेटर में स्क्रीनिंग की गई। लोगों ने इसकी बहुत प्रशंसा की। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव शकील अहमद, अंबिका सोनी, प्रताप सिंह बाजवा, हरीश चौधरी, पंजाब युवा कांग्रेस प्रधान अमरप्रीत लाली, विजय इंद्र सिंगला भी मौजूद रहे।

अमरिंदर सिंह बादल सरकार को कोसा
अपने संबोधन में कैप्टन अमरिंदर ने पंजाब में नशाखोरी की समस्या के जल्द से जल्द खात्मे के लिए अपने वादे को याद किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बठिंडा में बदलाव रैली के दौरान श्री गुटका साहिब की शपथ ली थी कि वह चार हफ्तों के अंदर नशे की समस्या का खात्मा कर देंगे।

उन्होंने राज्य सरकार व खासकर उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की नशे की समस्या को नकारने के लिए आलोचना की। उन्होंने कहा कि  सरकार सिर्फ छोटे नशा तस्करों को काबू कर रही है, जबकि बड़ी मछलियों को इन्होंने छुआ तक नहीं है।

प्रदेश कांग्रेस प्रधान ने नेशनल ड्रग पॉलिसी के जरिये देश में एक कानून पर जोर दिया। उन्होंने कहा नहीं तो, मध्य प्रदेश व राजस्थान जैसे राज्य, जहां नशों के उत्पादन व बिक्री की इजाजत है, के लिए पंजाब बाजार बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed