फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi Today in City Beautiful

आज चंडीगढ़ में राहुल, जानिए मुख्य एजेंडा क्या?

Mon, 24 Feb 2014 11:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Feb 2014 11:38 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Today in City Beautiful
सोमवार शाम को चंडीगढ़ क्लब के पास स्थित राजिंद्रा पार्क में कांग्रेस द्वारा समागम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राहुल शाम छह बजे पहुंचेंगे। वह करीब एक घंटे तक पूर्व फौजियों को संबोधित करेंगे। उसके बाद राहुल उनके साथ डिनर भी करेंगे।
विज्ञापन


हाईकमान की हिदायत के बाद प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला कांग्रेस प्रधानों की ड्यूटियां लगाई हैं। जो अपने जिलों से पूर्व फौजियों को लेकर समागम में पहुंचेंगे। समागम के दौरान पूर्व फौजियों के संगठन राहुल को मांगपत्र भी देंगे।
विज्ञापन

मांगे रखेंगे पूर्व फौजी

Rahul Gandhi Today in City Beautiful
एक्स सर्विसमैन ज्वाइंट एक्शन फ्रंट के महासचिव कर्नल सीजीएस खैरा ने बताया कि आज के समागम में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सम्मुख पूर्व फौजी अपनी कुछ मांगे भी रखेंगे, जैसे पे-कमीशन का बकाया देना, आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल को सैन्य मंत्रालय से अलग करना, एनसीसी अनिवार्य करना और निजी स्कूलों में फौजियों के बच्चों के लिए सीटों का आरक्षण आदि।

कैप्टन नहीं होंगे शामिल

Rahul Gandhi Today in City Beautiful
ओआरओपी को भुनाने के लिए कांग्रेस समागम कर रही है, लेकिन इसमें कांग्रेस के दिग्गज एक्स सर्विसमैन कैप्टन अमरिंदर सिंह के शामिल होने की उम्मीद कम है।

कैप्टन खुद एक्स सर्विसमैन हैं और पूर्व फौजियों के बड़े वर्ग की नुमाइंदगी करते हैं। इस समागम के आयोजन की कमान प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा गुट के हाथ में है। ऐसे में कैप्टन के शामिल होने की उम्मीद कम ही की जा रही है।
विज्ञापन

कंप्यूटर टीचर्स करेंगे राहुल के सामने विरोध

Rahul Gandhi Today in City Beautiful
शहर के सरकारी स्कूलों में नियुक्त 200 से अधिक कांट्रैक्ट कंप्यूटर टीचर्स और डाटा एंट्री ऑपरेटर 13 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे वेतन बढ़ोतरी और कांट्रैक्ट रिन्यू करने की मांग कर रहे हैं।

अब वे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखेंगे। आज वे राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के दौरान काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed