फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi Today in City Beautiful

आज शहर में होंगे राहुल गांधी, पूर्व फौजियों से मिलेंगे

Mon, 24 Feb 2014 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 24 Feb 2014 09:21 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Today in City Beautiful
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अब वन रैंक वन पेंशन का कार्ड खेलेंगे। केंद्र सरकार द्वारा वन रैंक वन पेंशन की घोषणा के बाद पहली बार राहुल पूर्व फौजियों के साथ रूबरू होंगे।
विज्ञापन


आयोजन चंडीगढ़ में होगा, इसमें चंडीगढ़ और पंजाब के सभी जिलों के पूर्व फौजी शामिल होंगे। पंजाब-चंडीगढ़ को चुनने की वजह भी रणनीतिक है। क्योंकि सबसे ज्यादा पूर्व फौजी यहीं हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के अहम चुनावी ऐलान को कैश करने के लिए यह जगह ज्यादा मुफीद है।
विज्ञापन


सोमवार शाम को चंडीगढ़ क्लब के पास स्थित राजिंद्रा पार्क में कांग्रेस द्वारा समागम आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राहुल शाम छह बजे पहुंचेंगे। वह करीब एक घंटे तक पूर्व फौजियों को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद राहुल उनके साथ डिनर भी करेंगे। हाईकमान की हिदायत के बाद प्रदेश नेतृत्व ने सभी जिला कांग्रेस प्रधानों की ड्यूटियां लगाई हैं। जो अपने जिलों से पूर्व फौजियों को लेकर समागम में पहुंचेंगे।

समागम के दौरान पूर्व फौजियों के संगठन राहुल को मांगपत्र भी देंगे। एक्स सर्विसमैन ज्वाइंट एक्शन फ्रंट के महासचिव कर्नल सीजीएस खैरा ने बताया कि प्रमुख मांगों में पे-कमीशन का बकाया देना, आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल को सैन्य मंत्रालय से अलग करना, एनसीसी अनिवार्य करना और निजी स्कूलों में फौजियों के बच्चों के लिए सीटों का आरक्षण शामिल है।


कैप्टन नहीं होंगे शामिल

ओआरओपी को भुनाने के लिए कांग्रेस समागम कर रही है, लेकिन इसमें कांग्रेस के दिग्गज एक्स सर्विसमैन कैप्टन अमरिंदर सिंह के शामिल होने की उम्मीद कम है।

कैप्टन खुद एक्स सर्विसमैन हैं और पूर्व फौजियों के बड़े वर्ग की नुमाइंदगी करते हैं। इस समागम के आयोजन की कमान प्रदेश प्रधान प्रताप सिंह बाजवा गुट के हाथ में है। ऐसे में कैप्टन के शामिल होने की उम्मीद कम ही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed