फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   rahul gandhi three day tour to punjab for punjab assembly election campaign

विस चुनावः पंजाब में अब गरजेंगे राहुल गांधी, साथ होंगे सिद्धू और कैप्टन

Wed, 25 Jan 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 04:13 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi three day tour to punjab for punjab assembly election campaign
राहुल गांधी
कांग्रेस ने इस बार अपनी पूरी ताकत शिरोमणि अकाली दल के दिग्गज नेताओं के खिलाफ झोंक दी है। राहुल गांधी पंजाब के दौरे पर आ रहे हैं। राहुल गांधी लंबी, जलालाबाद और मजीठा में चुनावी रैलियों को संबोधित करने पंजाब आ रहे हैं। राहुल गांधी दिग्गज अकाली नेताओं को उनके हलकों में चुनौती देंगे। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह और पार्टी के स्टार कैंपेनर नवजोत सिद्धू भी रहेंगे।
विज्ञापन


राहुल के तीन दिवसीय दौरे की प्रमुख बात मजीठा, लंबी और जलालाबाद में कैप्टन और सिद्धू के साथ ज्वाइंट रैलियां रहेंगी। पार्टी ने पहले ही लंबी में सीएम प्रकाश सिंह बादल के मुकाबले कैप्टन अमरिंदर, जलालाबाद में डिप्टी सीएम सुखबीर बादल के मुकाबले सांसद रवनीत बिट्टू और मजीठा में बिक्रम मजीठिया जैसे दिग्गज के सामने लाली मजीठिया को चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


कांग्रेस को उम्मीद है कि राहुल के दौरे से पार्टी के चुनाव प्रचार को और बल मिलेगा। पार्टी ने खासतौर पर इन तीनों हलकों में आक्रामक कैंपेन करने की तैयारी की है। राहुल 27 जनवरी को मजीठा में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। उसके बाद रामपुरा फूल, तलवंडी साबो, बठिंडा शहरी में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जनवरी को वह जलालाबाद, बुढलाडा और धूरी में चुनावी रैलियां करेंगे। साथ ही लुधियाना में उद्यमियों से भी मुलाकात करेंगे। आखिरी दिन 29 जनवरी को वह गिदड़बाहा व लंबी में चुनावी रैलियां करेंगे। राहुल के दौरे से पहले कई और सीनियर कांग्रेसी नेता भी पंजाब पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed