फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi said Bhagwant Mann should run Punjab from Punjab not Delhi

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी बोले- भगवंत मान पंजाब को पंजाब से ही चलाएं, केजरीवाल के दबाव में न आएं

Mon, 16 Jan 2023 10:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Mon, 16 Jan 2023 10:23 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी बात लोकसभा व राज्यसभा में नहीं सुनी जाती, जब बोलने का मौका आता है तो माइक ऑफ कर दिया जाता है, इसलिए यह यात्रा शुरू करनी पड़ी। किसान आंदोलन में शहीद 700 किसानों की याद में संसद में दो मिनट का मौन रखने का प्रस्ताव रखा तो केंद्र सरकार ने कहा कि किसान शहीद नहीं थे। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi said Bhagwant Mann should run Punjab from Punjab not Delhi
भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में पांच दिन बीतने के बाद राहुल गांधी ने सोमवार को मुख्यमंत्री मान को निशाने पर लिया। राहुल ने कहा कि सीएम मान को दिल्ली में बैठे अरविंद केजरीवाल का रिमोट कंट्रोल नहीं बनना चाहिए। उन्हें स्वतंत्र रूप से राज्य को चलाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, हमने पंजाब में जितनी बार कांग्रेस की सरकार बनाई, वह पंजाब से ही चली। हिंदुस्तान के हर प्रदेश का अपना इतिहास, भाषा और जीने का तरीका होता है। मैं पंजाब के सीएम भगवंत मान से कहना चाहता हूं कि आप पंजाब के मुख्यमंत्री हैं, पंजाब को पंजाब से ही चलाना चाहिए। मान को अरविंद केजरीवाल और दिल्ली के दबाव में नहीं आना चाहिए। यह पंजाब के सम्मान की बात है। किसानों-मजदूरों की बात सुनकर खुद फैसले लेने चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारी बात लोकसभा व राज्यसभा में नहीं सुनी जाती, जब बोलने का मौका आता है तो माइक ऑफ कर दिया जाता है, इसलिए यह यात्रा शुरू करनी पड़ी। किसान आंदोलन में शहीद 700 किसानों की याद में संसद में दो मिनट का मौन रखने का प्रस्ताव रखा तो केंद्र सरकार ने कहा कि किसान शहीद नहीं थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मनमोहन सिंह खुद पहुंच जाते किसानों के पास
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए राहुल ने कहा कि हिंदुस्तान में जो व्यक्ति पसीना बहाता है वह तपस्वी है। देश में तपस्वी लोगों पर ही हमले हो रहे हैं। किसानों का कर्जा माफ नहीं हो रहा है। सिर्फ तीन चार बड़े घरानों का करोड़ों रुपये का कर्ज माफ कर दिया जाता है। किसान आंदोलन में 700 किसान शहीद हुए। एक साल तक किसान सड़कों पर बैठे रहे और पीएम मोदी ने एक मिनट भी किसानों से बात नहीं की। अगर डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार होती तो वह खुद किसानों की बात सुनने मौके पर पहुंच जाते।


मुझे जनता ने सीएम बनाया, चन्नी को राहुल गांधी ने
मुख्यमंत्री मान ने राहुल की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा कि राहुल जी आप उल्टा सीधा न बोलें तो ठीक रहेगा। मुझे सीएम पंजाब की जनता ने बनाया है और चन्नी जी को राहुल गांधी ने। आपने दो मिनट में चुने गए सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली से बेइज्जत कर पद से हटा दिया था। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान पंजाब कांग्रेस के प्रधान को धक्के पड़ रहे हैं। आप यह बोलते हुए अच्छे नहीं लगते।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed