{"_id":"589365774f1c1b9c35e807ae","slug":"rahul-gandhi-rally-in-punjab-5-big-promises-to-peoples","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"10 मिनट के भाषण में 5 बड़े वादे कर गए राहुल गांधी, देखिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मिनट के भाषण में 5 बड़े वादे कर गए राहुल गांधी, देखिए
जगदीश जोशी/अमर उजाला, दोदा/लंबी (मुक्तसर)
Updated Fri, 03 Feb 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
रैली करते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव प्रचार अभियान के आखिरी दिन ऑल इंडिया कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लंबी और दोदा में प्रचार किया। वीरवार को राहुल गांधी बेशक चुनावी रण में उतरे, लेकिन बादलों के खिलाफ उनके तेवर ज्यादा आक्रामक नजर नहीं आए। सुबह ग्यारह बजे के बजाय करीब दो बजे रैली स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी ने दस मिनट का भाषण दिया।
इसमें जनता से पांच वादे किए और आभार जताया। इस दौरान वह न तो बादल परिवार पर बरसे और न ही बठिंडा में कांग्रेस की रैली में हुए बम कांड पर भी कोई टिप्पणी तक की। राहुल का यह दौरा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील तक ही सीमित रहा।
कस्बा दोदा की अनाज मंडी में कांग्रेस प्रत्याशी अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पक्ष में आयोजित चुनावी रैली में पहुंचे राहुल गांधी ने लोगों से पांच वादे किए। राहुल गांधी ने कहा कि पंजाब और पंजाबियों में बहुत शक्ति है, मगर इस शक्ति का सही इस्तेमाल नहीं हो रहा। इस दौरान उन्होंने श्री गुरु नानक देव के ‘सब कुछ तेरा-तेरा’ के सिद्धांत के उल्ट अकालियों पर ‘सब कुछ मेरा-मेरा’ करते रहने की बात दोहराई। इस दौरान आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर आंतकी शक्तियों से मिलकर चुनाव लड़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं के अनुसार मोहब्बत की आंधी चलाएंगे। लंबी में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह को जिताने की अपील करते हुए राहुल गांधी ने यह पांच वादे दोहराए।

राहुल के पांच वादे
रैली करते कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी
- फोटो : अमर उजाला
राहुल के पांच वादे
1. राज्य में कांग्रेस सरकार आने पर एक माह में चिट्टा (ड्रग्स) नशा खत्म किया जाएगा।
2. दो माह के अंदर गरीबों का हक बनती पंचायत की जमीन उन्हें दी जाएगी।
3. तीन माह में हजारों की तादाद में सरकारी नौकरियां देंगे।
4. राजस्थान की तर्ज पर सभी अस्पतालों में हर किसी को मुफ्त इलाज की सहूलियत मिलेगी।
5. पंजाब में सुपर स्पेशिलिटी कैंसर अस्पताल बनाया जाएगा, ताकि लोगों को कैंसर का इलाज कराने राजस्थान न जाना पड़े।

संगरूर में राहुल ने लंगर में खाया खाना
Rahul Gandhi Rally
- फोटो : अमर उजाला
गांव बालियां में वीरवार को कांग्रेस प्रत्याशी विजयइंदर सिंगला के हक में चुनाव प्रचार करने पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आम लोगों की तरह लंगर में बैठकर खाना खाया।
इस दौरान आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल देश विरोधी शक्तियों से मिलकर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं जिसे पंजाब के लोग कभी सहन नहीं करेंगे।
उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार आने पर पंजाब वासी खुशहाल होंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार आने पर ऐसे कानून बनाए जाएंगे कि चिट्टा बेचने वालों और उन्हें पनाह देने वालों को जेल भेजकर उनकी जायदाद जब्त की जाएंगी।