Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा होशियारपुर पहुंची, नवजोत कौर सिद्धू भी साथ चलीं
यात्रा का भारी स्वागत हुआ और नेशनल हाइवे पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, पूर्व मंत्री विजयइंद्र सिंगला, पीपीसीसी प्रधान राजा अमरिंदर वड़िंग, आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली भी शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को होशियारपुर के टांडा पहुंच गई और रात्रि पड़ाव यहीं होगा। सोमवार की यात्रा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कन्हैया कुमार के अलावा पीपीसीसी के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने भी राहुल के कदम से कदम मिलाया। सोमवार को वह 23 किलोमीटर पैदल चले। मंगलवार को उनकी यात्रा मुकेरिया पहुंचेगी, जहां से अगले दिन वह हिमाचल में दाखिल हो जाएगी।
सोमवार को यात्रा में पीपीसीसी के प्रधान राजा वड़िंग की पत्नी अमृता वड़िंग व कैप्टन त्यागी ने भी शिरकत की। यात्रा पठानकोट हाईवे पर काला बकरा से सुबह छह बजे शुरू होनी थी लेकिन हाईवे पर धुंध के कारण यात्रा एक घंटा देरी से शुरू हुई। सुरक्षा एजेंसियों ने राहुल गांधी व उनकी टीम से घनी धुंध में यात्रा देरी से शुरू करने का आग्रह किया। इसके बाद यात्रा एक घंटा देरी से सुबह सात बजे शुरू हुई। सफेद रंग की टी-शर्ट पहने राहुल छह डिग्री तापमान में सड़क पर निकले और पहले पड़ाव में 12.4 किलोमीटर तक पैदल चलकर खरल कलां पहुंचे। जहां राष्ट्रीय यात्रियों के लिए विश्राम व खाने की व्यवस्था की गई थी।
यात्रा भोगपुर में टी-ब्रेक के बाद खरल कलां आदमपुर में सुबह 11 बजे के करीब पहुंच गई थी। जहां राहुल व उनकी टीम के सदस्यों ने विश्राम किया और यात्रा तीन बजे शुरू होनी थी लेकिन आधा घंटा देरी से करीब 3:30 बजे शुरू हुई, जो ढडियाला के पास टी-ब्रेक लेकर टांडा चावला स्काई बार टी-प्वाइंट पर खत्म हुई। यहीं रात को सोने की व्यवस्था की गई है। इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर खरल कलां पहुंची, जहां उन्होंने पहले राहुल गांधी से मुलाकात की और अब कदम से कदम मिलाकर टांडा रवाना हुईं।
दूसरे पड़ाव में राहुल गांधी ने 9.5 किलोमीटर का रास्ता पैदल तय किया और यात्रा होशियारपुर में दाखिल होकर टांडा पहुंच गई है। बुधवार यह यात्रा मुकेरियां से हिमाचल में चली जाएगी। जहां यह एक दिन स्टे करेगी। अगले दिन गुरुवार यह यात्रा पठानकोट पहुंचेगी। जहां रैली होगी और राहुल गांधी इसे संबोधित करेंगे। इसके बाद यात्रा छह किमी का सफर तय करने के बाद जम्मू-कश्मीर में दाखिल हो जाएगी।
इस दौरान यात्रा का भारी स्वागत हुआ और नेशनल हाइवे पर एक दर्जन से अधिक स्थानों पर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, पूर्व मंत्री विजयइंद्र सिंगला, पीपीसीसी प्रधान राजा अमरिंदर वड़िंग, आदमपुर से विधायक सुखविंदर कोटली भी शामिल हुए।