फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rahul Gandhi Bathinda Rally Issue

पंजाब में राहुल गांधी की रैली से पहले विवाद

Sun, 27 Apr 2014 01:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 27 Apr 2014 01:44 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi Bathinda Rally Issue
राहुल गांधी की बठिंडा रैली को लेकर पिछले कई दिनों से चल रही उठा-पठक के बीच इसके स्थान परिवर्तन के बाद संबंधित विवाद ने नया रूप ले लिया है।
विज्ञापन


जहां कांग्रेस तथा पीपीपी ने इस स्थान परिवर्तन के लिए अकाली-भाजपा गठबंधन के दबाव तले प्रशासन की धक्केशाही करार दिया है, वहीं शिअद ने इसे मोदी की रैली में उमड़ी भीड़ से डर कर भागना करार दिया है।

कांग्रेस ने गठबंधन सरकार पर साधा निशाना

Rahul Gandhi Bathinda Rally Issue

कल होने वाली कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की रैली पहले मॉडल टाउन फेज-3 के उसी पार्क में होनी थी, जहां शुक्रवार को भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जनसभा का आयोजन हुआ था।

राहुल की रैली अब थर्मल कॉलोनी के स्टेडियम में होगी। पीपीपी के प्रधान महासचिव गुरप्रीत सिंह भट्टी के अनुसार उन्हें पहले भी बहुत मुश्किल से यह पार्क रैली के लिए अलॉट किया गया था, लेकिन अब तो हद ही हो गई।

सत्ताधारी पार्टी के दबाव तले प्रशासन पहले उन्हें पार्क अलॉट करने में अड़चनें पैदा करता रहा। अब पहले से लगे टेंट के न हटने के कारण पार्क खाली होने में देरी हो रही है। यह सब सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर ही किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब ‌थर्मल कॉलोनी स्टेडियम में होगी रैली

Rahul Gandhi Bathinda Rally Issue

गुरप्रीत सिंह भट्टी के अनुसार इस हालात में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक तंवर के नेतृत्व में फैसला लिया गया है कि राहुल की रैली अब थर्मल कॉलोनी के स्टेडियम में होगी।

मौजूदा परिस्थितियों में इस आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि सत्ताधारी पार्टी रैली में भी रुकावटें पैदा करे। इसलिए कांग्रेस हाई कमान के फैसले से सहमति जताते हुए पीपीपी की कोर कमेटी ने फैसला लिया है कि अब राहुल गांधी की रैली मलोट रोड स्थित गुरु नानक देव थर्मल प्लांट कॉलोनी में की जाएगी।

उन्होंने यह भी कहा कि हुक्मरान पार्टी ने अपने उम्मीदवार की हार के डर से टेंट मालिकों को धमकाया, जिस कारण उन्हें हरियाणा से टेंट का इंतजाम करना पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed