{"_id":"6130ca4e01839273eb65b166","slug":"rahul-and-priyanka-gandhi-advised-navjot-singh-sidhu-to-stop-the-war-of-words","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की कलह: सिद्धू को हाईकमान से मिली निराशा, राहुल व प्रियंका गांधी ने दी जुबानी जंग रोकने की नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की कलह: सिद्धू को हाईकमान से मिली निराशा, राहुल व प्रियंका गांधी ने दी जुबानी जंग रोकने की नसीहत
Thu, 02 Sep 2021 06:34 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:34 PM IST
सार
पंजाब कांग्रेस की खींचतान अभी खत्म नहीं हुई है। बुधवार को दिल्ली हाईकमान से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू के हाथ निराशा लगी है। राहुल और प्रियंका गांधी ने उन्हें जुबानी जंग रोकने की नसीहत दी। वहीं पार्टी के मुद्दे सार्वजनिक मंच पर न रखने की सलाह भी दी गई है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा, नवजोत सिंह सिद्धू (फाइल फोटो)
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब प्रभारी हरीश रावत से नाराज होकर दिल्ली पहुंचे कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को निराशा हाथ लगी है। सिद्धू को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी जुबानी जंग रोकने की नसीहत दी है। साथ ही उन्होंने पार्टी के मुद्दों को सार्वजनिक मंच पर नहीं रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच चंडीगढ़ पहुंचे पंजाब प्रभारी हरीश रावत से नाराज होकर कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को दिल्ली रवाना हो गए थे। जहां कयास लगाए जा रहे थे कि दिल्ली में वह प्रियंका और राहुल गांधी से मुलाकात करेंगे। बुधवार को अचानक सिद्धू दिल्ली से रवाना हो गए थे।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार दिल्ली दौरे के दौरान कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू को राहुल-प्रियंका की ओर से सार्वजनिक मंचों पर अधिक नहीं बोलने की नसीहत दी गई है। साथ ही पार्टी के अंदरूनी मामलों को सोशल मीडिया पर नहीं रखने को कहा गया है। बताया जा रहा है कि नवजोत सिद्धू ने आलाकमान के सभी निर्देशों पर अमल करने का भरोसा दिया है। इससे पहले सिद्धू लगातार अपने बयान और ट्वीट के जरिए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। हाल ही में नवजोत सिंह सिद्धू का एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें वह कांग्रेस आलाकमान को ईंट से ईंट बजाने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। जिसके बाद से कांग्रेस आलाकमान सिद्धू से बेहद नाराज चल रहा है। इन्हीं सब बातों को लेकर मंगलवार को सिद्धू को दिल्ली तलब किया गया था।
विज्ञापन
हरीश रावत से इसलिए नाराज हैं सिद्धू
बताया जा रहा है कि सिद्धू और उनके खेमे के मंत्री और विधायक हरीश रावत से इसलिए नाराज हैं कि चंडीगढ़ दौरे के दौरान पंजाब प्रभारी कैप्टन की बातों को अधिक महत्व दे रहे हैं। साथ ही सरकारी चॉपर से हरीश को चंडीगढ़ लाने के लिए कैप्टन खेमे के मंत्री गुरमीत राणा सोढी गए थे।
कैप्टन ने खारिज की मंत्रिमंडल में फेरबदल की बात
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रविन ठुकराल ने पंजाब प्रभारी से मुलाकात के दौरान मंत्रिमंडल में फेरबदल की खबरों को खारिज किया है। ठुकराल ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है। उन्होंने लिखा है कि रावत से मुलाकात के दौरान पांच मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई है। जिसका मुख्यमंत्री ने पंजाब प्रभारी को सकारात्मक जवाब दिया है।