{"_id":"5b2230464f1c1bf96e8b80bc","slug":"ragistration-for-international-yoga-day-programme","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ में 4 हजार लोग करेंगे योग, कराएं रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चंडीगढ़ में 4 हजार लोग करेंगे योग, कराएं रजिस्ट्रेशन
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 14 Jun 2018 02:38 PM IST
विज्ञापन
yoga
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। 21 जून को सेक्टर-17 प्लाजा में योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। प्रशासनिक स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। शहर के 31 विभिन्न स्कूलों में योग कैंप लगाए जा रहे हैं। यहां ट्रेनिंग के बाद लोग योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
इसके अलावा सेक्टर-23 योगा कॉलेज, पतंजलि योग पीठ, आर्ट आफ लिविंग, ब्रह्माकुमारी, चंडीगढ़ योगा एसोसिएशन, चंडीगढ़ योगा फेडरेशन व अन्य संस्थानों में भी योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।इस बार भी प्लाजा में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि अंतरराष्ट्ररीय योग दिवस वाले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लोग लाइव टेलिकास्ट देख सकें।
चार हजार लोग प्लाजा में एक साथ करेंगे योग
आयुष विभाग के मुताबिक इस बार प्लाजा में करीब 4 हजार लोग एक साथ योग करेंगे। योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों के लिए मैट, पानी की बोतल और रिफ्रेशमेंट दी जाएगी। सूत्रों की मानें तो इन सब बंदोबस्त पर प्रशासन करीब 50 लाख रुपये खर्च करने जा रहा है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी हो सकते हैं चीफ गेस्ट
प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो इस बार योग कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी चीफ गेस्ट हो सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 21 जून को प्लाजा में होने वाले योग कार्यक्रम से पहले इस बार सेक्टर-35 आईएमए हॉल में 19 व 20 जून को योग पर सेमिनार आयोजित किया जाएगा। जिसमें पतंजलि, आर्ट आफ लिविंग, ब्रह्माकुमारी जैसे नामचीन संस्थानों से प्रतिष्ठित प्रवक्ता इस सेमिनार में हिस्सा लेंगे।
शहर में यहां-यहां चल रहे ‘योग कैंप’
सेंटर समय
जीएमएसएसएस सेक्टर-47 शाम 5 से 6 बजे तक
जीएमएसएसएस सेक्टर-33 सुबह 6 से 7 बजे तक
जीएमएसएसएस सेक्टर-46 शाम 5.30 से 6.30 बजे तक
जीएमएसएसएस कारसां सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक
जीजीएमएसएसएस सेक्टर-18 डी सुबह 6.15 से 7.15 बजे तक
जीएमएचएस सेक्टर-34 सी सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक
जीएसएसएस रायपुर खुर्द सुबह 6 से 7 बजे तक
जीएचएस 50 बी सुबह 5.15 से 6.15 बजे तक
जीएचएस 53 सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक
जीएमएचएस 43 सुबह सुबह 6 से 7 बजे तक
जीएमएसएसएस 40 बी सुबह 5 से 6 बजे तक
जीएमएसएसएस 35 सुबह 5.30 से 6.30 बजे तक
जीएसएसएस-45 शाम 6 से 7 बजे तक
जीएमएसएसएस-44बी सुबह 6 से 7 बजे तक