फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ragistering & licence authority, rla, chandigarh administration, rla chandigarh, chandigarh

ड्राइविंग लाइसेंस और RC बनवाने वालों को मिल सकती है गुड न्यूज

Fri, 22 Jul 2016 10:07 PM IST
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़
बलवान करिवाल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 22 Jul 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
ragistering & licence authority, rla, chandigarh administration, rla chandigarh, chandigarh
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का यूज - फोटो : फाइल फोटो
अगर डीसी की मंजूरी मिली तो चंडीगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी बनवाने के काम रात 8 बजे तक हो सकेंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर आरएलए ने डीसी अजीत बालाजी जोशी के पास मंजूरी के लिए भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही आरएलए की सेवाएं आपको रात 8 बजे तक मिलनी शुरू हो जाएंगी। आरएलए इवनिंग शिफ्ट में खुलने वाला चंडीगढ़ का पहला कार्यालय हो जाएगा। अभी तक बाकी सरकारी कार्यालयों की तरह यह भी सुबह 8 से 5 बजे तक ही खुलता है। लेकिन नए प्रस्ताव के बाद आरएलए दो शिफ्टों में काम करेगा।
विज्ञापन


पहली शिफ्ट सुबह 8 से 2 बजे तक होगी और दूसरी 2 से शुरू होकर रात 8 बजे तक की होगी। प्रस्ताव भेजने के साथ ही इसके लिए स्टाफ रखने का काम भी शुरू हो गया है। डीटीपी ऑपरेटर को तो दो शिफ्ट में बांटकर इन्हीं से काम चला लिया जाएगा। लेकिन शाम की शिफ्ट के लिए अलग से मैनेजर नियुक्त करना होगा। जो पूरे कार्यालय के काम का उचित प्रबंधन करवा सके। डीसी अजीत बालाजी जोशी ने रोजाना मिल रही शिकायतों के बाद आरएलए की सेवाओं को स्ट्रीमलाइन करने और दूसरे विकल्प खोजने के आदेश दिए थे। इसकेलिए आरएलए के अधिकारियों की मीटिंग भी ली थी।
विज्ञापन


दो काउंटर सुबह दो शाम को खुलेंगे
शाम के सेशन में लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन संबंधी काम होंगे। इसके लिए दो काउंटर सुबह और दो शाम को खोले जाएंगे। इन दोनों काउंटरों पर सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक स्टाफ मिलेगा। अप्वाइंटमेंट सिस्टम भी शुरू किया जा रहा है। जिसमें लोगों को जरा सा भी इंतजार न करना पड़े। पासपोर्ट ऑफिस की तरह ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेकर लोग अपना काम करवाने आ सकेंगे। रोजाना कितनी अप्वाइंटमेंट ली जाएंगी यह भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह होगा फायदा
आरएलए को दो शिफ्ट में करने से सबसे ज्यादा फायदा शहरवासियों को होगा। लोगों को लंबी-लंबी लाइनों में लगने से मुक्ति मिलेगी। लाइनों में लगकर जो कीमती समय जाया होता है उसकी बर्बादी होने से बचेगी। लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन के लिए लोगों को अपने ऑफिस से छुट्टी नहीं लेनी पड़ेगी। ऑफिस की छुट्टी होने के बाद वह शाम को अपने लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन संबंधी काम करवा सकेंगे। अभी इन कामों के लिए कई घंटों का समय चाहिए। जिस कारण लोगों को छुट्टी ही लेनी पड़ती है। अब ऑफिस से छुट्टी भी नहीं लेनी पड़ेगी और काम भी हो जाएगा।

ई-संपर्क रविवार को भी खलते हैं
चंडीगढ़ में फिलहाल सभी ई-संपर्क सेंटर शनिवार और रविवार को भी खुलते हैं। छुट्टी के इन दिनों की बजाए सोमवार को ई-संपर्क बंद होते हैं। शनिवार और रविवार को सभी ई-संपर्क सेंटर पर लोग अपने काम करवाते हैं।


आरएलए को रात 8 बजे तक खोलने की योजना है। इस प्रस्ताव डीसी के पास मंजूरी के लिए भेजा गया है। योजना के अनुसार दो शिफ्टों में आरएलए को खोला जाएगा। इससे लोगों को आरएलए की सेवाएं जल्द मिल सकेंगी। ऑफिस की छुट्टी के बाद आराम से लोग लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन का काम करा सकेंगे।
- अमित तलवार, एडीसी कम आरएलए, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed