{"_id":"6393519af82bce73b10330d4","slug":"raghav-chadha-raised-issue-of-pilgrims-going-to-sri-kartarpur-sahib-in-parliament","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: श्री करतारपुर साहिब जाने पर 20 डॉलर फीस खत्म करने की मांग, राघव चड्ढा ने संसद में उठाया मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: श्री करतारपुर साहिब जाने पर 20 डॉलर फीस खत्म करने की मांग, राघव चड्ढा ने संसद में उठाया मुद्दा
Fri, 09 Dec 2022 08:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Dec 2022 08:50 PM IST
सार
राघव चड्ढा ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए हर व्यक्ति वहां जाना चाहता है लेकिन श्रद्धालुओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पहली समस्या पासपोर्ट की है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा।
- फोटो : facebook.com/raghavchadhaca
विस्तार
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को संसद में श्री करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं का मुद्दा उठाया और मांग की है कि श्रद्धालुओं से ली जा रही 20 डॉलर फीस को खत्म किया जाए। चड्ढा ने कहा कि श्री करतारपुर साहिब गुरुद्वारे के दर्शन के लिए हर व्यक्ति वहां जाना चाहता है लेकिन श्रद्धालुओं को कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। पहली समस्या पासपोर्ट की है।
विज्ञापन
पासपोर्ट के बगैर श्री करतारपुर साहिब नहीं जाया जा सकता। उन्होंने पासपोर्ट की शर्त हटाने के लिए भारत सरकार को इस मुद्दे को पाकिस्तान सरकार के समक्ष उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक श्रद्धालु को जाने के लिए 20 डॉलर यानी करीब 1600 रुपये का शुल्क देना पड़ता है। अगर परिवार के पांच सदस्य हर साल जाना चाहें तो उन्हें साल के आठ हजार रुपये खर्च करने होंगे। इस शुल्क वसूली को बंद किया जाना चाहिए। चड्ढा ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का मुद्दा भी उठाते हुए कहा कि यह प्रक्रिया बहुत जटिल है। इसे सरल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन