फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rafale in india: People of Ambala are very happy with Rafale's arrival

विश्व मानचित्र पर नजर आएगा शहर, राफेल से मिलेगी विशेष पहचान

Wed, 29 Jul 2020 01:52 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jul 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Rafale in india: People of Ambala are very happy with Rafale's arrival
Rafale Jet - फोटो : दसां एविएशन

राफेल विमान आज अंबाला की धरा पर उतर जाएंगे। यह क्षण प्रत्येक अंबाला वासी के लिए एक गौरवपूर्ण है। राफेल के आने से जहां देश की ताकत दोगुनी होगी तो वहीं दुश्मन देश भी भारत की तरफ आंख उठाने की हिम्मत नहीं करेंगे। इस जोश-जज्बे के साथ राफेल का स्वागत करने के लिए अंबाला वासी तैयार हैं और टीवी, लैपटॉप और मोबाइल पर टकटकी लगाए बैठे हैं।  

विज्ञापन


इन सबके बीच अफवाहों का भी बाजार गर्म होने लगा है कि राफेल के कारण छावनी के बाजार बंद कर दिए जाएंगे या फिर 3-4 दिन के लिए छावनी को सील कर दिया जाएगा, ऐसा कुछ नहीं है। अंबाला एसपी अभिषेक जोरवाल ने बताया कि सुरक्षा को लेकर कुछ जरूरी कदम उठाए गए हैं। उनका पालन सख्ती से किया जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- राफेल: सीमा नहीं करेगा पार, खाली नहीं जाएगा वार, चीन-पाक में 600 किमी तक मचा देगा तबाही

विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला को मिलेगी विशेष पहचान

फ्रांस से भारत आ रहे राफेल देश के लिए सौभाग्यशाली तो हैं ही, वहीं अंबाला की धरती पर भी राफेल के आने से एक विशेष पहचान मिलेगी। सभी बड़ी बेसब्री से इस घड़ी का इंतजार कर रहे हैं। आदेश कुमार, अध्यापक।

टीवी पर नजर आ रहा अंबाला

राफेल आने की खुशी में बच्चे, बुजुर्ग व महिलाएं टीवी की तरफ टकटकी लगाए बैठी हैं। सभी जगह अंबाला का नाम ही नजर आ रहा है। यह देखकर काफी अच्छा लग रहा है, मन व दिल में देशभक्ति का संचार हो रहा है। सुमित राव, व्यापारी।

चीन को सिखाना चाहिए सबक

चीन ने कभी भारत का साथ नहीं दिया। पिछले दिनों की गई घटिया हरकत से पूरे विश्व के सामने चीन का चेहरा बेनकाब हो गया है। ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य के लिए चीन को सबक सिखाना बेहद जरूरी है। अब उनकी हेकड़ी निकल जाएगी।  धर्मपाल, सेवानिवृत्त कर्मचारी।

सेना का बढ़ेगा जोश व जज्बा

भारतीय सेना विश्व की सर्वोच्च सेनाओं में एक विशेष पहचान रखती है। देश सेवा में जुटे जवान अपने प्राणों की आहुति देकर लोगों की रक्षा कर रहे हैं। राफेल के आने से सेना के जोश और जज्बे में भी काफी बढ़ोतरी होगी। हरीश कुमार, व्यापारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed