फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rafale in Ambala: Everyone want to see a glimpse of Rafale in Ambala

बाहुबली राफेल का क्रेज, एक झलक को दिखा हर कोई बेताब, धूप में भी छतों पर डटे रहे लोग

Wed, 29 Jul 2020 10:33 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबाला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 29 Jul 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
Rafale in Ambala: Everyone want to see a glimpse of Rafale in Ambala
राफेल - फोटो : भारतीय वायुसेना

अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर लैंडिंग से पहले राफेल को आसमान में उड़ता देखने के लिए हर नागरिक बेताब दिखा। इसी वजह से स्टेशन के आसपास बसी रिहायशी कॉलोनियों के लोग कई घंटे तक घर की छतों पर डटे रहे। महिलाओं के साथ बुजुर्ग भी राफेल की झलक पाने के लिए गर्मी में छत पर डटे रहे। 

विज्ञापन


जमीन पर राफेल को लैंड करते देख हर कोई गदगद हो गया। हालांकि यह अदभुत नजारा बेहद कम लोगों को देखने को मिला। कुछ ऐसी ही स्थिति एयरफोर्स स्टेशन के पास बसे गांवों की भी रही। यहां भी पुरुषों के साथ महिलाएं राफेल को देखने के लिए घर के बाहर व छतों पर दोपहर दो से सवा तीन बजे तक डटी रहीं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- राफेल: सीमा नहीं करेगा पार, खाली नहीं जाएगा वार, चीन-पाक में 600 किमी तक मचा देगा तबाही
विज्ञापन
विज्ञापन


राफेल को देखने के लिए उत्सुक दिखे ग्रामीण 
एयरफोर्स स्टेशन से बिल्कुल सटे गांव धूलकोट, गरनाला, बरनाला, धनकौर, जंडली, कौला तथा इन गांवों से सटी रिहायशी कॉलोनियों के लोग दोपहर से ही राफेल को देखने के लिए छतों पर चढ़ गए थे। करीब तीन बजे आसमान में लड़ाकू विमान के नीचे आने की गड़गड़ाहट से घर की छतों पर जमे लोगों ने बिल्कुल पास से राफेल को देखा। 

राफेल को पास से देखने के लिए एयरफोर्स से बिल्कुल सटी कैंट की ज्यादातर रिहायशी कॉलोनियों के लोग भी छतों पर डटे रहे। इनमें महिलाओं व बच्चों की संख्या भी ज्यादा थी। बच्चे भी नई पीढ़ी के जंगी जहाज राफेल को देखने के लिए उत्सुक दिखे। दुकानों के बाहर भी दुकानदार खड़े होकर आसमान में उड़ान भर रहे राफेल को देखते रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed