{"_id":"5f2329a58ebc3e9f667567ca","slug":"rafael-arrived-fail-every-enemy-of-enemies-chandigarh-news-pkl383137245","type":"story","status":"publish","title_hn":"आ गया राफेल... दुश्मनों के हर मंसूबों को कर देगा फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आ गया राफेल... दुश्मनों के हर मंसूबों को कर देगा फेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। देश की सरजमीं पर राफेल के उतरते ही दुश्मन देशों के हौसले भी पस्त हो गए हैं। देश की शक्ति वैश्विक मंच पर ओर बढ़ गई। चारों ओर भारत की धुन सुनाई दे रही है। चीन हो या पाकिस्तान जैसे ही राफेल के आने की सूचना मिली तो इन देशों की हरकतों में बदलाव आ गया। अब यह देश सीमा पर विवाद करने पर भी सो बार सोचेंगे। हवा से हवा में मार करने वाले इस विमान के देश में आने से हर भारतीय अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह बात शहर के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने कही। उनका कहना है कि दुश्मनों के हर मंसूबों को राफेल फेल कर देगा। देश की शक्ति जिस तरह बढ़ रही है यह क्रम अब आगे भी जारी रहना चाहिए। कुछ लोगों ने केंद्र सरकार की मंशा पर भी सवाल खड़े किए हैं। आइए जानते हैं क्या कहते हैं प्रबुद्ध वर्ग के लोग-
खास उपलब्धि.. देश की सीमाएं होंगी सुरक्षित
राफेल देश की सेना के साथ ही प्रत्येक नागरिक की खास उपलब्धि है। देश की सीमा की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी तो हम सभी सुरक्षित होंगे। एक आर्मी के परिवार से होने के नाते मैं यही कहूंगा कि ऐसी ही शक्तियों के बल पर भारत को विश्व में शीर्ष पर लाया जा सकता है। राफेल जैसी उपलब्धियों का दौर अब रुकना नहीं चाहिए।
- डॉ. जी दीवान, डायरेक्ट हेल्थ
हवा का सिकंदर राफेल बना देश की शान
अनगिनत खूबियों के कारण राफेल को हवा का सिकंदर कहा जाता है। यह भारत के लिए गौरव का क्षण है। हैमर मिसाइल से लैस होने के कारण यह हमारे देश की सुरक्षा व्यवस्था के लिए बहुत खास साबित होगा। इसकी खासियत ही इसके महत्व को बयां करती है। यह केवल देश की सेना के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए शान की बात है।
विज्ञापन
- डॉ. जगतराम, डायरेक्ट पीजीआई
चीन की मंसूबों पर पानी फिरा
पिछले काफी समय से चीन भारत पर दबदबा बनाना चाह रहा था, लेकिन राफेल फाइटर जेट के आने से उसकी उम्मीदों पर पानी फिर गया है। यह गर्व की बात है कि राफेल फाइटर अब अपने भारत में लाए गए हैं। इसके आने से देश को और मजबूती मिली है।
- जगबीर सिंह, पूर्व डीएसपी
लोगों को लग रहा वह भी ताकतवर हो गए
पिछले काफी समय से सभी भारतवासियों को राफेल के आने का इंतजार था जो पूरा हुआ। देश के हर नागरिक को ऐसा लग रहा है कि वह भी ताकतवर हो गया है। देश सुरक्षा पहले होनी चाहिए। सुखोई, मिग-29 से ज्यादा हाईटेक वाले राफेल फाइटर के भारतीय वायुसेना में शामिल होने से अधिकारियों के साथ-साथ देशवासियों का मनोबल भी बढ़ेगा।
- रूपाली शर्मा, अध्यापिका, जीएमएचएस 38 वेस्ट
दुश्मन की मांद में घुसकर वार करेगा राफेल
चीन और पाकिस्तान को अब आसानी से समझ में आ जाएगा कि यदि उसने कोई जरा सी भी चूक की तो राफेल सटीक निशाना लगाएगा। राफेल का निशाना चीन और पाकिस्तान दोनों के लिए घातक होगा। राफेल हवा से हवा में और जमीन पर भी वार करने में सक्षम है। किसी भी मौसम में दुश्मन की मांद में घुसकर वार कर सकता है।
- हितेश पुरी, चेयरमैन क्राफ्ड
चीन-पाकिस्तान की हर वार को फेल करेगा राफेल
अब हम पूरी तरह से तैयार हैं। दुश्मन देश को पता चल गया होगा राफेल की ताकत। हमारा देश का पहले भी बड़ा सम्मान था, अब राफेल के आने से दुनिया में और सम्मान बढ़ेगा। पूरे विश्व को पता है कि भारत पहले हमला नहीं करता। राफेल किसी पर हमले के लिए नहीं लाया गया है लेकिन यदि कोई हमला करेगा तो उसे छोड़ेंगे भी नहीं।
- बीएस सैनी, महासचिव, चंडीगढ स्क्रू मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन
जमीन हथियाने का सपना राफेल कर देगा फेल
पिछले कई वर्षों से राफेल विमान की भारत को प्रतिक्षा थी। हमारा देश युद्ध नहीं चाहता। लेकिन अगर कोई देश जबरदस्ती हमारी जमीन को कब्जाना चाहेगा तो उसे सबक सिखाने के लिए राफेल से बढ़िया कोई हथियार नहीं। खुशी की बात है कि भारतीय वायुसेना के बेड़े में पांच राफेल विमान शामिल हुए हैं।
-डॉ. सौभाग्यवर्धन, डायरेक्टर नॉर्थ जोन कल्चर सेंटर
अब को सिर उठाने की हिमाकत नहीं करेगा
राफेल के आगे नहीं टिक सकेगा कोई
एडवांस तकनीकी से यह विमान लैस है। इसकी मारक क्षमता अधिक है। इसके आगे कोई नहीं टिक सकेगा। पाकिस्तान को अब समझ आ जाएगा कि भारत क्या कर सकता है। चीन भी अब बार-बार सिर नहीं उठाएगा। उसे भी देश की ताकत का अंदाजा हो गया है।
- गुरचरण सिंह , सीनियर स्वीमिंग
कोच
केंद्र सरकार ने बढ़ाए राफेल के दाम
राफेल देश में आया, यह अच्छी बात है। इससे देश के दुश्मनों के हौसले पस्त होंगे। बस कुछ सवाल हैं जिनका जवाब केंद्र सरकार को देना चाहिए। इसमें एक बड़ा सवाल यह भी है कि कांग्रेस के कार्यकाल में राफेल की कीमत 570 करोड़ रुपये थी, जो अब भाजपा के कार्यकाल में बढ़कर 1670 पहुंच गई है। बिना सैन्य अनुभव के राफेल बनाने का काम एक बड़े औद्योगिक घराने को दे दिया गया।
- प्रेम गर्ग, अध्यक्ष, आम आदमी पार्टी, चंडीगढ़
राफेल के आते ही मन में सुरक्षा का भाव
मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि राफेल है। राफेल के देश में आते ही लोगों के मन में सुरक्षा का भाव आया है। चीन से तनातनी के बीच राफेल की आमद से देश के लोगों का हौसला बढ़ा है। साथ ही लोगों के मन में केंद्र की भाजपा सरकार के प्रति विश्वास भी बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश ही नहीं पूरे विश्व में बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल परेशान हो रहे हैं।
-- अवि भसीन, उपाध्यक्ष, लघु उद्योग भारती, चंडीगढ़
राफेल की आने से दुश्मन देश घबराए
राफेल की देश को जरूरत बहुत पहले ही महसूस हो रही थी। इसके आने से सेनाओं के साथ-साथ हर भारतीय का हौंसला बढ़ा है। दुश्मन देश पाकिस्तान बार-बार सीमा विवाद करता है। अब उसे भी समझ आ जाएगा कि भारत से पंगा लिया तो आर-पार की लड़ाई होगी। चीन भी राफेल के आने से घबरा गया है।
- योगिता शर्मा, गृहणी, पीयू