फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   race for Finance Secretary in UT

वित्त सचिव पद की दौड़ में सर्वजीत सिंह आगे

Sat, 16 Nov 2013 01:41 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 16 Nov 2013 01:41 AM IST
विज्ञापन
race for Finance Secretary in UT

यूटी के अगले वित्त सचिव के लिए लबे समय से चल रही लॉबिंग में पंजाब के 1992 बैच के आईएएस सर्वजीत सिंह आगे निकल गए हैं।

विज्ञापन


वित्त सचिव पद के लिए पंजाब सरकार से आए तीन आईएएस ऑफिसरों के पैनल में से चंडीगढ़ प्रशासन ने वरिष्ठता के आधार पर 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग अग्रवाल का नाम प्रस्तावित कर केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) को भेजा था।

इस पद के लिए नई दिल्ली में कुछ समय से चल रही लॉबिंग में अग्रवाल से आगे सर्वजीत सिंह निकल गए हैं। हालांकि एमएचए ने अभी किसी का नाम भी क्लीयर नहीं किया है।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सर्वजीत सिंह एमएचए में एक वरिष्ठ अधिकारी के काफी करीबी हैं। मौजूदा वित्त सचिव का तीन साल का कार्यकाल 13 जनवरी को खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त सचिव पद के साथ-साथ चंडीगढ़ में एसएसपी के पद के लिए भी आईपीएस अधिकारियों ने लॉबिंग की थी। इस पद के लिए डॉ. सुखचैन सिंह गिल का नाम लगभग फाइनल हो गया है।

चंडीगढ़ के वित्त सचिव के पद के लिए पंजाब के पांच आईएएस अधिकारियों ने रुचि दिखाई थी। पंजाब के जिन पांच आईएएस अधिकारियों ने वित्त सचिव पद के लिए इच्छा जताई थी उनमें 1993 बैच के अनुराग वर्मा, 1992 बैच के जसपाल सिंह, 1991 बैच के सुच्चा राम लद्धड़, इसी बैच की सीमा जैन और 1990 बैच के अनुराग अग्रवाल शामिल थे।

बाद में जब पंजाब ने तीन आईएएस अधिकारियों का पैनल चंडीगढ़ प्रशासन को भेजा उनमें अनुराग अग्रवाल के अलावा 1992 बैच के सर्वजीत सिंह और 1995 बैच के हस्न लाल शामिल थे।


पहले कोई नहीं आना चाहता था
चंडीगढ़ के वित्त सचिव के पद पर कुछ साल पहले कोई नहीं आना चाहता था। इसकी वजह इस पद पर नियुक्ति अधिकारी का किसी न किसी विवाद में उलझना था।

पूर्व वित्त सचिव संजय कुमार विवादों में घिरे थे। मौजूदा वित्त सचिव वीके सिंह के तीन साल के कार्यकाल में उनको लेकर कोई विवाद नहीं हुआ। इससे पंजाब के अधिकारियों की दिलचस्पी इस पद के लिए बढ़ गई।

नहीं रिलीव होंगे तिलक राज
चंडीगढ़ प्रशासन एचसीएस ऑफिसर, चंडीगढ़ के भूमि अधिग्रहण अधिकारी और ज्वाइंट चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर तिलक राज को फिलहाल रिलीव नहीं करेगा।

चुनाव आयोग ने चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र भेजकर तिलक राज को रिलीव न करने को कहा है। मतदाता सूची में संशोधन का काम चल रहा है। इसके चलते आयोग ने उन्हें रिलीव न करने को कहा है।


तिलक राज का तीन साल का कार्यकाल खत्म हो चुका है और वे एक्सटेंशन पर चल रहे हैं। प्रशासन ने तिलक राज को रिलीव करने के लिए छह एचसीएस अधिकारियों का पैनल भी मंगवा लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed