{"_id":"64c5e84b09ac45ccc303b753","slug":"raahgiri-program-organized-in-panipat-after-four-years-2023-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत में चार साल बाद राहगीरी का आयोजन, खूब झूमे शहरवासी, खेल व व्यायाम में लिया हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत में चार साल बाद राहगीरी का आयोजन, खूब झूमे शहरवासी, खेल व व्यायाम में लिया हिस्सा
Sun, 30 Jul 2023 10:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:10 AM IST
सार
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुबह करीब 6:00 बजे सेक्टर 25 स्थित राहगीरी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। टीम राहगीरी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधिवत रूप से राहगीरी का शुभारंभ किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
पानीपत में राहगीरी कार्यक्रम में पहुंचे लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के पानीपत में चार साल बाद फिर से राहगीरी कार्यक्रम शुरू हुई। प्रशासनिक और विभिन्न विभागों के अधिकारी व शहरवासी सुबह करीब दो घंटे राहगीरी में जमकर झूमे। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। वहीं लोगों ने खेलों और व्यायाम में भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सुबह करीब 6:00 बजे सेक्टर 25 स्थित राहगीरी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। टीम राहगीरी ने उनका स्वागत किया। इसके बाद विधिवत रूप से राहगीरी का शुभारंभ किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थानीय लोगों के साथ जमकर मस्ती की।
विज्ञापन
उपायुक्त अलग-अलग स्टालों पर पहुंचकर लोगों से रूबरू हुए और रहगीरी के बारे में फीडबैक लिया। शहरवासियों ने राहगीरी शुरू करने के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज व्यक्ति अपने दैनिक कार्यों तक सीमित रह गया है। वह इस भागदौड़ की जिंदगी से बाहर नहीं निकल पा रहा है। अब राहगीरी शुरू होने के बाद सप्ताह में एक दिन उनको खुद के लिए मिल पाएगा। राहगीरी के कार्यक्रम में अपनी सेहत के साथ मन को भी खुश रख सकेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि 2019 में तत्कालीन उपायुक्त सुमेधा कटारिया के तबादले के बाद राहगीरी बंद हो गई थी। इसके बाद कोरोना महामारी शुरू हो गई थी। महामारी की वजह से राहगीरी कार्यक्रम बंद था। टीम राहगीरी के प्रमुख सदस्य राकेश तायल और इरफान अली व अन्य ने पिछले दिनों उपायुक्त वीरेंद्र कुमार दहिया के साथ बैठक की थी। इसमें राहगीरी शुरू करने की मांग रखी थी। उपायुक्त ने एडीसी वीना हुड्डा की ड्यूटी लगाकर राहगीरी पर फैसला लिया था। प्रशासनिक अधिकारियों की स्वीकृति के बाद 30 जुलाई को राहगीरी करने का फैसला लिया गया था।