फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Quarrel Between Hunband-Wife

पति-पत्नी के झगड़े में पुलिस वाले की वर्दी फाड़ी

Mon, 24 Feb 2014 12:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 24 Feb 2014 12:22 PM IST
विज्ञापन
Quarrel Between Hunband-Wife

सेक्टर-69 में पति-पत्नी के बीच झगड़ा हो गया। इस बीच पत्नी ने वूमन हेल्पलाइन को सूचित कर दिया। जैसे ही वूमन पुलिस वहां पर पहुंची, तो शिकायतकर्ता ने अपनी सहेली को बुला लिया। सहेली के साथ उसका बेटा भी था।

विज्ञापन


उसने पुलिस वालों से बदतमीजी की। साथ ही एक पुलिस वाले की वर्दी फाड़ दी। इसके बाद थाना फेज-8 पुलिस ने वर्दी फाड़ने के आरोप में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


वूमन पुलिस हैल्पलाइन में ड्राइवर यादविंदर सिंह ने बताया कि शनिवार रात को पुलिस हेल्पलाइन नंबर-100 पर एक कॉल आई।

कॉल में बताया गया कि सेक्टर-69 के मकान नंबर-761 में पति-पत्नी में झगड़ा हो रहा है। वह वूमन हेल्पलाइन की इंचार्ज परमजीत कौर और भूपिंदर कौर के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब वह शिकायतकर्ता कमलजीत कौर से बातचीत कर रहे थे, तभी शिकायतकर्ता ने सेक्टर-70 निवासी अपनी सहेली परमजीत कौर को भी बुला लिया।

परमजीत के साथ उसका लड़का शुभदीप भी था। शुभदीप सिंह ने ड्राइवर से बहस शुरू कर दी और उसकी वर्दी भी फाड़ दी।

जब वूमेन हेल्पलाइन की कांस्टेबल परमजीत कौर ने उसे छुड़ाने की कोशिश की, तो शुभदीप ने महिला कांस्टेबल से गलत व्यवहार किया और मारपीट की।

हमने बार-बार कहा कि हम पुलिस मुलाजिम हैं, पर उन्होंने एक न सुनी। इसके बाद आरोपी को काबू कर मामला दर्ज किया गया। आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed