{"_id":"5f7a37e38ebc3e9bbc065cdc","slug":"puta-elections-intensify-as-politics-of-allegations-and-counter-allegations-intensifies-chandigarh-news-pkl389934483","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुटा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुटा चुनाव नजदीक आते ही आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। 8 और 9 अक्तूबर को होने जा रहे पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) चुनाव को लेकर आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है। मृत्युंजय-नौरा ग्रुप ने आरोप लगाया कि खालिद-सिद्धू ग्रुप चुनाव से डर रहे हैं। वहीं पलटवार करते हुए खालिद ग्रुप ने कहा है कि यह शिक्षक खुद जानते हैं कि डरा हुआ कौन है। जो शिक्षकों के सामने आकर जवाब नहीं दे सकते, इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि डरा हुआ कौन है।
मृत्युंजय-नौरा ग्रुप के आरोप
मृत्युंजय-नौरा ग्रुप ने कहा है कि पुटा संगठन को नुकसान पहुंचाने के लिए बार-बार डीसी आदि अधिकारियों को खालिद ग्रुप की ओर से पत्र भेजे जा रहे हैं। अच्छे ढंग से चल रही चुनाव की प्रक्रिया की तैयारियों को बाधित करना चाहते हैं। डीसी को पत्र लिखकर उन्हें गुमराह करने की कोशिश की गई। वह पुटा को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं जो नहीं होने दिया जाएगा। यह भी कहा है कि पुटा का चुनाव बिहार चुनाव से बड़ा नहीं है, इसलिए यह आसानी से हो सकते हैं। यह ग्रुप शिक्षकों के खिलाफ साजिश रच रहे हैं।
खालिद-सिद्धू ग्रुप का पलटवार
खालिद-सिद्धू ग्रुप ने पलटवार करते हुए कहा कि शिक्षक समाज छात्रों को वह ज्ञान देता है जिसके जरिए वह देश के विकास में सहयोग करते हैं। शिक्षक बच्चों को सच बोलना व उसका सामना करने की सीख देते हैं, लेकिन मृत्युंजय ग्रुप ने सीधे अधिकारियों को तथ्य छिपाते हुए गुमराह किया। हम शिक्षक हैं, अधिकारियों को सच बताना हमारा काम है। चुनाव की अनुमति वाले पत्र में मृत्युंजय ग्रुप ने तमाम तथ्य छिपाए। अधिकारी जांच करते तो शिक्षकों का उनके जेहन में क्या संदेश जाता इसलिए सच बताया गया। पुटा सचिव का काम संविधान का पालन करवाना है, लेकिन उन्होंने चुनाव अधिकारी के साथ मिलकर संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं।