फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Puta blows plate and warns PU administration

पुटा ने थाली बजाकर कर पीयू प्रशासन को चेताया

Sat, 26 Dec 2020 02:29 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 02:29 AM IST
विज्ञापन
Puta blows plate and warns PU administration
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने फिर वीसी को घेरा है। कहा है कि विभागों में अब बनवाई जा रही नई कमेटियां डुप्लीकेट होंगी, क्योंकि पहले से ही विभागों में यूजीसी के नियमों के मुताबिक कमेटियां कार्यरत हैं। ऐसे में इन कमेटियों के बनाने के आदेश वापस लिए जाएं। साथ ही विभागध्यक्षों की बैठक में सभी डीन को बुलाया जाए ताकि स्थिति स्पष्ट हो सके। दूसरी ओर पुटा का धरना वीसी आवास के बाहर जारी रहा। किसान मोर्चा ने भी समर्थन किया और थालियों बजाकर पीयू प्रशासन को जगाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन

पुटा ने वीसी को पत्र लिखा है। कहा है कि नवंबर माह में रिसर्च, एकेडमिक व सोशल तीन नई कमेटियां बनाने के लिए कहा गया है। इन कमेटियों की जरूरत क्यों महसूस हुई जबकि पहले ही यह कमेटियां विभागों में नियमों के मुताबिक कार्य कर रही हैं। इन कमेटियों के जरिये किसी दूसरे उद्देश्य की पूर्ति की जा सकती है। ऐसे में कमेटी बनाने वाला आदेश वापस लिया जाए। कहा कि पीयू कैलेंडर के नियमों के मुताबिक ही कार्य होने चाहिए। पीयू का संविधान जो कहता है उसी के मुताबिक निर्णय होंगे तो पीयू आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed