फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pushya Nakshatra today... The market will shine with the sound of gold and silver coins

Chandigarh News: पुष्य नक्षत्र आज... सोने-चांदी के सिक्कों की खनक से चमकेगा बाजार

Thu, 24 Oct 2024 04:15 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Pushya Nakshatra today... The market will shine with the sound of gold and silver coins
चंडीगढ़। दिवाली से पहले वीरवार को पढ़ने वाले पुष्य नक्षत्र में शहर के बाजारों में धन वर्षा होगी। अवसर विशेष को ध्यान में रखते हुए आभूषण और बर्तन व्यवसायियों ने भी तैयारी पूरी कर ली है। उम्मीद है कि सामान्य दिनों की तुलना में इस विशेष अवसर पर 30 से 40% ज्यादा का कारोबार होगा। वीरवार को पड़ने के कारण गुरु पुष्य में नया काम शुरू करने और खरीदारी को बहुत ही शुभ माना जाता है। सिटी ब्यूटीफुल के 400 ज्वेलरी शॉप पर जमकर खरीदारी होने की उम्मीद है। इस दिन सोना-चांदी के सिक्के बर्तन कपड़े आदि खरीदना शुभ माना जाता है। शहर के आभूषण व्यवसाइयों का कहना है कि त्योहारी सीजन में नवरात्रि के बाद अब धनतेरस से पहले पुष्य नक्षत्र पर बाजार में जमकर धन बरसेगा। पुष्य नक्षत्र में दो दिनों तक शुभ मुहूर्त होने के कारण वीरवार को दिनभर और शुक्रवार को एक बजे तक खरीदारी होगी। शाम ज्वेलर्स के ओनर गगन खुराना का कहना है कि बढ़ती कीमतों के बावजूद ग्राहकों की दिलचस्पी कम नहीं हुई है बल्कि लोग अब ज्वेलरी खरीदने में और भी अधिक रुचि दिखा रहे हैं। उनका कहना है कि गोल्ड हमेशा से सुरक्षित निवेश रहा है और इसकी बढ़ती कीमतों को देखते हुए लोग इसे अपने पोर्टफोलियो में जोड़ने के लिए तत्पर हैं। ग्राहकों का रुझान केवल ज्वेलरी पहनने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि वे इसे एक लॉन्ग टर्म निवेश के रूप में भी देख रहे हैं। वहीं पीपी ज्वैलर्स के ओनर विकास गर्ग ने बताया कि विशेष अवसर को ध्यान में रखते हुए सोने पर मेकिंग चार्ज नहीं लिया जा रहा है। ग्राहकों से सिर्फ सोने की कीमत ली जा रही है। विकास का कहना है कि ग्राहकों की डिमांड को ध्यान में रखते हुए रूटिंग ज्वेलरी के साथ ही ब्राइडल सेमी ब्राइडल, अहमदाबाद और राजकोट की एंटीक ज्वेलरी के खास डिजाइन उतारे गए हैं। व्यापारी खरीदारों को लुभाने के लिए तमाम इंतजाम कर रहे हैं। गिफ्ट पैक बनवाए गए हैं। सेक्टर-35 स्थित सुंदर ज्वैलर्स के ओनर महेंद्र खुराना ने बताया कि इस विशेष अवसर पर सोने की 10000 खरीद और चांदी में 5000 की खरीद पर आकर्षक कूपन दिए जा रहे हैं। वहीं, सोने में मेकिंग चार्ज पर 45 प्रतिशत की छूट है। सेक्टर- 22 स्थित सुनार द ज्वेलर्स के ओनर अनिल गोयल ने बताया कि सोने चांदी की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखते हुए विशेष अवसर पर प्रत्येक ग्राहक के लिए कुछ खास की तर्ज पर एक ग्राम सोने के सिक्के भी उपलब्ध कराए गए हैं। वहीं, मल्टीप्ल ज्वेलरी आइटम में टॉप्स, अंगूठियां और ऐसे छोटे-छोटे आइटम शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed