{"_id":"eea92c02604fcb983b0dfdbc611b3d1e","slug":"pushes-crush-and-manhandled-to-chandigarh-mayor","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर से धक्का-मुक्की मामले ने पकड़ा तूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर से धक्का-मुक्की मामले ने पकड़ा तूल
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 21 Feb 2014 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौलीजागरां के कम्यूनिटी सेंटर में हुए हंगामे का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मेयर हरफूल चंद्र कल्याण बदसलूकी मामले में पुलिस कार्रवाई करवाना चाहते हैं तो वहीं नगर निगम कमिश्नर वीपी सिंह मामला सुलझाने के पक्ष में हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार मेयर हरफूल चंद्र कल्याण ने भाजपा पार्षदों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निगम कमिश्नर को निर्देश दिए हैं।
उनका कहना है कि पार्षदों ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने की कोशिश की है। हालांकि अभी तक निगम की ओर से कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी गई है। वहीं कमिश्नर बातचीत से मामला सुलझाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बीते सोमवार मौलीजागरां के कम्यूनिटी सेंटर का उद्घाटन करने के लिए मेयर हरफूल चंद्र कल्याण पहुंचे थे।
भाजपा पार्षद राजिंदर कौर रत्तू ने अन्य पार्षदों की मौजूदगी में एक दिन पहले ही इसका उद्घाटन करवा दिया था। ऐसे में भाजपा पार्षद मेयर को दोबारा उद्घाटन करने से रोकने के लिए पहुंच गए।
विज्ञापन
मेयर जैसे ही वहां पहुंचे तो उनके साथ धक्का-मुक्की व बदसलूकी हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस व अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उन्हें किसी तरह भीड़ से निकाला। काफी मशक्कत के बाद मेयर कम्यूनिटी सेंटर का रिबन काटने में सफल हुए।