फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pushed the girl and made her fall, snatched the mobile and ran away

Chandigarh News: धक्का दे युवती को गिराया, मोबाइल छीनकर फरार

Fri, 27 Oct 2023 01:36 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Oct 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Pushed the girl and made her fall, snatched the mobile and ran away
चंडीगढ़। सेक्टर 22बी में एक मोबाइल शोरूम के सामने धनास की रहने वाली युवती का मोबाइल छीनकर झपटमार फरार हो गया। वह चंडीगढ़ में नौकरी करती है। बीते 23 अक्तूबर की शाम 7.50 बजे वह क्रोमा स्टोर के सामने फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक्टिवा पर दो युवक आए और पीछे बैठे युवक ने मोबाइल छीन लिया, जबकि एक्टिवा चला रहे युवक ने धक्का मारकर युवती को गिरा दिया। युवती एक्टिवा का नंबर भी नोट नहीं कर पाई।
विज्ञापन

युवती ने कहा कि मोबाइल कवर में उसका आधार कार्ड भी था। इन दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर 17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को दबोच कर मोबाइल बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेशकर दो दिन का रिमांड लिया है। आरोपी की पहचान ढकोली के साहिल यादव (26) के रूप में हुई है। पुलिस अब उसके साथी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी की मदद से दबोचा
सेक्टर-17 थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी टैक्सी चालक नशे का आदी है। एफआईआर दर्ज करने के चार घंटे के भीतर पकड़ लिया था। आरोपी को दबोचने में सेक्टर 22 में लगे सीसीटीवी कैमरों की अहम भूमिका रही। वहीं अन्य वारदात के बारे मेें पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed