फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Purse stolen from wedding ceremony, cash and jewelery stolen by breaking locks of house

Chandigarh News: शादी समारोह से पर्स उड़ाया, घर के ताले तोड़कर नकदी और ज्वेलरी चोरी

Sun, 08 Dec 2024 02:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
Purse stolen from wedding ceremony, cash and jewelery stolen by breaking locks of house
चंडीगढ़। शहर में तीन अलग-अलग जगहों पर चोरी के मामले सामने आए हैं। पहले मामले में सेक्टर-35 स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक ग्रीन बेल्ट से हेरिज पट्टिका चोरी हो गई। दूसरे मामले में उत्तरप्रदेश से सेक्टर-37 में शादी समारोह में आई एक महिला का पर्स चोरी हो गया। इसमें कुछ नकदी सहित ज्वेलरी व अन्य जरूरी दस्तावेज थे। वहीं तीसरे मामले में सेक्टर-41बी में बंद मकान के ताले तोड़कर चोर लाखों की ज्वेलरी सहित नकदी चुरा ले गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी अपनी शिकायत में सब-डिविजन नंबर-5 के जेई हरिचंद ने बताया कि सेक्टर-35 में पेट्रोल पंप के पास ग्रीन बेल्ट से एक हेरिटेज पट्टिका लगाई गई थी। बीते शुक्रवार की रात को किसी ने इसे चोरी कर लिया। सेक्टर-36 थाने में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वहीं, मेजर जनरल सेवानिवृत्त बसंत सिंह हिमालयन निवासी सेक्टर-37 नोएडा उत्तर प्रदेश ने बताया कि शुक्रवार काे वह अपनी पत्नी शकुन के साथ सेक्टर-37 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक शादी समारोह में आए थे। उनकी पत्नी का कुर्सी पर रखा पर्स किसी ने चुरा लिया। पर्स में करीब आठ हजार रुपये, दो सोने की चूडियां, दो अंगूठियां, एक एप्पल-14 फोन व जरूरी दस्तावेज थे। सेक्टर-39 थाने में धारा 303(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सतीश कुमार निवासी सेक्टर-41बी ने बताया कि शुक्रवार को वह किसी काम से डड्डूमाजरा और उसकी पत्नी सुषमा रानी सेक्टर-41 स्थित सरकारी स्कूल में ड्यूटी पर चली गई। करीब ढाई बजे जब उनकी पत्नी वापस घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। जब वह अंदर पहुंची तो कमरों सारा सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी से सोने की तीन चूडियों के जोड़े, एक टीका, 6 अंगूठियां, छह जोड़े सोने की टॉप्स, दो जोड़ी ईयरिंग, एक सोने की चेन सहित करीब दो लाख रुपये नकदी के अलावा अन्य जरूरी सामान गायब था। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed