फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Purse Snatching in Chandigarh with Girl

चंडीगढ़ में बेखौफ स्नैचर...एक घंटे में कर डालीं दो वारदातें, छात्रा को दूर तक घसीटा

Sat, 18 Aug 2018 03:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Aug 2018 03:37 PM IST
विज्ञापन
Purse Snatching in Chandigarh with Girl
चंडीगढ़ में स्नैचिंग
चंडीगढ़ में स्नैचर्स इतने बेखौफ हो गए हैं कि एक घंटे में ही दो वारदातें कर डालीं। एक मामले में तो बीसीए की छात्रा को पर्स छीनते हुए दूर तक घसीटा गया। शुक्रवार रात दोनों वारदातें अंजाम दी गईं। पहली वारदात रात 9 बजे सेक्टर 19 में हुई, जिसमें बीसीए छात्रा शिकार बनी। जबकि दूसरी वारदात सेक्टर सात में हुई, इसमें कैब का इंतजार कर रही युवती से पर्स छीन लिया। पुलिस स्नैचर्स की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


वारदात एक: समय 9 बजे, गुरुनानक स्वीट्स सेक्टर 19
19 वर्षीय रितिका सेक्टर-19 के पीजी में रहती है। वह सेक्टर-11 स्थित एक कॉलेज में बीसीए सेकेंड ईयर की छात्रा है। रात करीब 9 बजे सेक्टर-19 से वह पीजी लौट रही थी। उसके साथ उसकी दो सहेलियां भी थीं। जैसे ही वह सेक्टर-19 के गुरुनानक स्वीट्स के पास पहुंची तो पीछे से सफेद एक्टिवा पर आए दो युवकों ने पर्स पर झपट्टा मारा। रितिका ने पर्स नहीं छोड़ तो स्नैचर पर्स समेत उसे सड़क पर घसीटते ले गए।
विज्ञापन


थोड़ी दूर जाकर घायल रितिका की पकड़ ढीली हो गई और स्नैचर फरार हो गए। रितिका की सहेलियों की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए लेकिन तब तक स्नैचर भाग चुके थे। रितिका के पर्स में करीब 2 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके सेक्टर-19 थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह टीम के साथ पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चश्मदीद बोले- यूं लगा हादसा हुआ
एक चश्मदीद ने बताया कि एक्टिवा पर सवार युवकों में से एक ने हेलमेट पहन रखा था। जब युवती ने पर्स नहीं छोड़ा तो वे उसे घसीटते ले गए। इससे युवती को चोट भी लगी। लोगों को लगा कि उसका एक्सीडेंट हुआ है। सभी लोग उसके पास आए तो युवती ने बताया कि युवक उसका पर्स छीनकर भागे हैं।


वारदात दो: समय साढ़े नौ बजे, सेक्टर सात
दूसरी वारदात मोहाली निवासी युवती के साथ हुई। वह सेक्टर सात में सोशल रेस्टोरेंट के बाहर घर जाने के लिए कैब का इंतजार कर रही थी। उसके साथ एक अन्य युवती भी थी। तभी अचानक बाइक सवार दो युवक तेजी से आए और पर्स छीनकर फरार हो गए। एकाएक हुई वारदात से वह सहम गई। घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर वारदात की सूचना दी। मौके पर ईस्ट डीएसपी हरजीत कौर और थाना प्रभारी जसपाल सिंह भुल्लर अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने युवती के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि पर्स में करीब 300 रुपये और जरूरी कागजात थे। वारदात से घबराई युवती ने पुलिस को लिखित शिकायत देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed