फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Pure water supply to 99 percent of rural households in Haryana

उपलब्धि: हरियाणा के 99 फीसदी ग्रामीण घरों में होने लगी शुद्ध जलापूर्ति, 21 जिलों में 100 फीसदी नल कनेक्शन

Thu, 05 Aug 2021 12:20 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Aug 2021 12:20 AM IST
सार

हरियाणा के 99 फीसदी ग्रामीण घरों में पीने का शुद्ध पानी पहुंचने लगा है। मेवात जिले के 82 फीसदी घरों में नल से जल पहुंच गया है। प्रदेश के 22 में से 21 जिलों में 100 फीसदी शुद्ध पानी की आपूर्ति नल से होने लगी है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने यह आकंड़े साझा किए। 

विज्ञापन
Pure water supply to 99 percent of rural households in Haryana
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के 99 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल से शुद्घ जल की आपूर्ति हो रही है। 22 में से 21 जिलों में 100 फीसदी नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। मेवात में 82 प्रतिशत ग्रामीण घरों में नल से जल पहुंच गया है। जींद और पलवल ने भी जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल जिला बनने की उपलब्धि हासिल कर ली है। प्रदेश सरकार ने 30.68 लाख घरों में शुद्घ जल पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय ने हरियाणा में जल जीवन मिशन के तहत अब तक हुए कार्यों के आंकड़े बुधवार को साझा किए। प्रदेश में 30,96,892 ग्रामीण आवास हैं। 15 अगस्त 2019 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, तब राज्य के 17,66,363 ग्रामीण घरों (57.04 प्रतिशत) में शुद्ध जल नल से मिल रहा था। 43 प्रतिशत परिवारों को पानी के लिए घर के बाहर जाना पड़ता था। सरकार ने दो साल से कम समय में 13.02 लाख परिवारों को नल कनेक्शन प्रदान किए हैं।
विज्ञापन


तीन अगस्त को जारी किए 4113 नए नल कनेक्शन 
मंगलवार को प्रदेश में 4113 घरों में नए नल कनेक्शन दिए गए। दरअसल, हरियाणा ने वर्ष 2022 में हर घर जल प्रदेश बनने का लक्ष्य रखा था लेकिन इसी महीने के अंतिम सप्ताह या सितंबर के पहले पखवाड़े में सरकार यह उपलब्धि हासिल कर सकती है। प्रदेश की 6045 पंचायत और 6638 गांव हर घर जल गांव बन गए हैं। सभी 12,988 स्कूलों और 21,789 आंगनवाड़ी में शत-प्रतिशत जलापूर्ति का लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य पूरा करने में फंड की नहीं होगी दिक्कत
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि हरियाणा को जल जीवन मिशन के तहत हर घर में नल से जल पहुंचाने में फंड की किसी तरह की दिक्कत नहीं आएगी। चालू वित्त वर्ष में 1120 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जिनमें से 257 करोड़ जारी भी हो चुके हैं। वित्त वर्ष 2019-20 में 149.95 करोड़, 2020-21 में 289.52 करोड़ रुपये आवंटित किए गए थे। उम्मीद है कि हरियाणा तय समय से पहले हर घर जल राज्य बनने की उपलब्धि हासिल कर लेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed