{"_id":"8f8e522fa242d58dc03990608a4dfc52","slug":"purchase-here-tomato-potato-on-govt-rates","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी रेट पर आलू-प्याज खरीदना है तो पहुंचें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी रेट पर आलू-प्याज खरीदना है तो पहुंचें यहां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 03 Jul 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलू-प्याज की लगातार बढ़ रही कीमतों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सेक्टर-26 की सब्जी मंडी में स्टाल लगाकर आलू-प्याज बेचना शुरू किया है। यह स्टाल सुबह 10 से शाम सात बजे तक लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशासन ने द मनीमाजरा को-ऑपरेटिव मार्केटिंग एंड प्रोसेसिंग सोसाइटी को इसकी जिम्मेदारी दी है। यह स्टाल नो प्रोफिट नो लॉस पर लगाया जा रहा है। मार्केट में 10 कट्टा प्याज और पांच कटटा आलू के बेचे गए। वहीं आलू एक घंटे में ही खत्म हो गया।
विज्ञापन
इस स्टाल पर प्याज और पहाड़ी आलू दोनों ही 24 रुपये प्रति किलो की दर से बेचे गए, जबकि प्याज रिटेल में 38 रुपये से 40 रुपये बिक रहे हैं।
सोसाइटी के मैनेजर और असिस्टेंट रजिस्ट्रार एसके बंसल ने बताया कि आलू और प्याज 20 रुपये में खरीदे गए हैं और उन्हें 24 रुपये में बेचा जा रहा है।
एसके बंसल ने बताया कि प्रशासन के आदेश तक स्टाल लगाए जाएंगे। स्टाल लगने के कारण मार्केट में आलू प्याज के रेट समान हो रहे हैं।