फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's Travel Professional Regulation Act may be implemented in Chandigarh

Chandigarh News: चंडीगढ़ में लागू हो सकता है पंजाब का ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट

Sat, 09 Dec 2023 02:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Dec 2023 02:03 AM IST
विज्ञापन
Punjab's Travel Professional Regulation Act may be implemented in Chandigarh
चंडीगढ़। तेजी से बढ़ रहे इमीग्रेशन धोखाधड़ी के मामलों में सख्त कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ में जल्द पंजाब ट्रेवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट लागू हो सकता है। इसे लेकर यूटी पुलिस की ओर से गृह मंत्रालय को एक पत्र लिखा गया है। केंद्र से मंजूरी मिलने के बाद इस एक्ट के लागू होने पर सख्ती और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों के मुकाबले इमीग्रेशन धोखाधड़ी के मामले बढ़े हैं। यह बात चंडीगढ़ पुलिस के आधिकारिक आंकड़ों में सामने आई है। चंडीगढ़ पुलिस फर्जी इमीग्रेशन कंपनियों पर कार्रवाई में जुटी है। इसी कड़ी में कंपनियों के कई कर्मचारी और मालिक गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस वर्ष 11 महीने में इमीग्रेशन धोखाधड़ी से जुड़े 52 मामले दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि वर्ष 2021 में इस तरह के सिर्फ 11 मामले दर्ज किए गए थे। वहीं, साल 2022 में इस तरह के दर्ज मामलों की संख्या 37 थी।
विज्ञापन

11 महीनों में 7.29 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले दर्ज
बता दें कि वर्ष 2021 में विदेश भेजने के नाम पर लगभग एक करोड़ की ठगी की गई थी। साल 2022 में यह रकम बढ़कर 4.93 करोड़ हो गई, जबकि इस वर्ष 11 महीनों में 7.29 करोड़ की ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस साल इमीग्रेशन कंपनियों के मालिक व कर्मचारियों व एजेंट समेत कुल 35 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। वहीं कुछ अपराधी अभी भी फरार चल रहे हैं। पिछले वर्ष ऐसे मामलों में कुल 31 और 2021 में कुल 12 गिरफ्तारियां हुई थीं। पुलिस ऐसे मामलों में धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामले दर्ज कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह फंस रहे लोग
इमीग्रेशन धोखाधड़ी के ज्यादातर मामलों में लोग सोशल मीडिया पर विज्ञापन आदि देखकर इनसे संपर्क करते हैं। कई कंपनियां विदेश भेजने के लुभावने ऑफर देती हैं और इसी दौरान उसने स्टडी वीजा और वर्क वीजा के नाम पर मोटी रकम वसूल ली जाती है। कई बार शिकायतकर्ता का पासपोर्ट और बाकी दस्तावेज भी वापस नहीं किए जाते। कई मामलों में फर्जी वीजा भी देने की जानकारी सामने आती है। शहर में कुछ इमीग्रेशन कंपनियों के मालिक अपना दफ्तर बंद कर भाग भी चुके हैं।


इमीग्रेशन धोखाधड़ी में बड़ा नाम क्रिस्पी खैरा
विदेश भेजने का झांसा देकर ठगी करने के मामलों में क्रिस्पी खैरा एक बड़ा नाम है। उसने लगभग 700 लोगों को अपना शिकार बनाया है। इनमें ज्यादातर विद्यार्थी थे, जो विदेश में स्टडी के इच्छुक थे। यह ठगी करोड़ों में है। क्रिस्पी खैरा की जानकारी देने वाले के लिए चंडीगढ़ पुलिस का ईओडब्ल्यू 50 हजार रुपये इनाम की घोषणा भी कर चुका है। उसने चंडीगढ़ के सेक्टर 43 में अपना इमीग्रेशन कार्यालय खोला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed