फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab's first dog sanctuary opens in Ludhiana, providing shelter and treatment for 500 dogs.

Chandigarh News: लुधियाना में पंजाब की पहली डॉग सैंक्चुअरी शुरू, 500 कुत्तों को मिलेगा आश्रय और इलाज

Sun, 18 Jan 2026 08:02 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
Punjab's first dog sanctuary opens in Ludhiana, providing shelter and treatment for 500 dogs.
लुधियाना। शहरी सार्वजनिक सुरक्षा और पशु कल्याण को मजबूती देने की दिशा में पंजाब सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। स्थानीय निकाय, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संजीव अरोड़ा ने रविवार को हैबोवाल डेयरी कॉम्प्लेक्स में राज्य की पहली डॉग सैंक्चुअरी का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य आवारा कुत्तों के मानवीय प्रबंधन के साथ-साथ डॉग बाइट की बढ़ती घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण करना है।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि सैंक्चुअरी की क्षमता लगभग 500 कुत्तों की है और इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने पर प्रदेश के अन्य शहरों में भी इसी तर्ज पर डॉग सैंक्चुअरी स्थापित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना लुधियाना के लोगों से किया गया एक प्रमुख चुनावी वादा पूरा करने की दिशा में अहम कदम है।
विज्ञापन

संजीव अरोड़ा ने स्पष्ट किया कि डॉग सैंक्चुअरी में आवारा कुत्तों के प्रबंधन से जुड़े सुप्रीम कोर्ट के सभी निर्देशों और प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डॉग बाइट से जुड़े मामले फिलहाल सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं और लापरवाही पर राज्यों पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। ऐसे में समय रहते यह पहल बेहद जरूरी है। मंत्री ने पशु चिकित्सक डॉ. सुलभा जिंदल और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि जनभागीदारी से ही इस योजना को साकार किया जा सका है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवारा कुत्तों के नसबंदी कार्यक्रम की नियमित निगरानी कर इसे तेज किया जाए, ताकि समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन अवसर पर मेयर प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, सीनियर डिप्टी मेयर राकेश प्रशार, डिप्टी मेयर प्रिंस जौहर, डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन, नगर निगम कमिश्नर आदित्य डाचलवाल सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed