फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi University professor suspended for taking foreign citizenship

Patiala News: विदेशी नागरिकता लेने का आरोप, पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पर गिरी गाज, निलंबित किया गया

Sat, 13 May 2023 12:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 13 May 2023 12:47 AM IST
सार

यूनिवर्सिटी के जन संपर्क विभाग के डायरेक्टर दलजीत अमी ने बताया कि प्रोफेसर गिल के खिलाफ तीन मामलों में जांच चल रही थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें तलवंडी साबो गुरु काशी सेंटर में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
Punjabi University professor suspended for taking foreign citizenship
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

पटियाला स्थित पंजाबी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर पुष्पिंदर सिंह गिल को निलंबित कर दिया गया है। उनके खिलाफ यूनिवर्सिटी में नौकरी करते हुए विदेशी नागरिकता हासिल करने का आरोप है। प्रोफेसर गिल के पास कनाडा की नागरिकता है। पंजाब सरकार ने इस मामले की जांच का आदेश दिया था। उन पर यह भी आरोप है कि उन्होंने वीसी को गलत जानकारी देकर किसी फैकल्टी सदस्य को उस पोस्ट पर सेवा विस्तार दिलाने की कोशिश की, जो पोस्ट वास्तव में नहीं थी। इसके अलावा उन पर यूनिवर्सिटी की छवि धूमिल करने के लिए गलत तत्थों के आधार पर प्रचार करने का भी आरोप लगा है।

विज्ञापन

 
यूनिवर्सिटी के जन संपर्क विभाग के डायरेक्टर दलजीत अमी ने बताया कि प्रोफेसर गिल के खिलाफ तीन मामलों में जांच चल रही थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान उन्हें तलवंडी साबो गुरु काशी सेंटर में रिपोर्ट करना होगा। प्रोफेसर गिल को अपना पक्ष रखने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed