फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjabi Sufi singer Hans Raj Modi why he affected

सूफी पंजाबी गायक हंसराज ने बताया क्यों हुए पीएम मोदी से प्रभावित 

Fri, 16 Dec 2016 01:07 AM IST
/अमर उजाला, चंडीगढ़
/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Dec 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Punjabi Sufi singer Hans Raj Modi why he affected
हंसराज हंस - फोटो : अमर उजाला

सूफी पंजाबी गायक और भाजपा नेता हंसराज हंस ने वीरवार को भाजपा के नगर निगम उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाओं को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि उपस्थित लोगों से कहा कि आप भी भाजपा को समर्थन दें ताकि शहर का तेजी से विकास हो सके। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इसलिए प्रभावित हुए क्योंकि वे देश के गरीब लोगों के लिए कल्याणकारी सोच व देश के विकास व प्रगति की सोच रखते हैं।
विज्ञापन


भाजपा चंडीगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि कांग्रेस ऊपर से लेकर नीचे तक घोटालों में संलिप्त है। 

सांसद किरण खेर ने यहां की सभाओं को संबोधित

Punjabi Sufi singer Hans Raj Modi why he affected
सांसद किरण खेर - फोटो : अमर उजाला

हंसराज हंस ने वार्ड नं 25  से भाजपा प्रत्याशी जगतार सिंह ढिल्लों के पक्ष में मनीमाजरा मार्केट के मोरी गेट में, 23  से उम्मीदवार भरत कुमार के लिए हल्लोमाजरा के खेड़ा चौक में, 11  से सतीश कैंथ के लिए पलसौरा गांव में, 2  से राजबाला मलिक के लिए सेक्टर 15 में,  20  से शक्ति प्रकाश देवशाली के लिए सेक्टर 29 बी में, वार्ड नंबर-12  से चंद्रावती शुक्ला के लिए सेक्टर 52 स्थित पक्की कालोनी में चुनाव प्रचार किया।

सांसद किरण खेर ने यहां की सभाओं को संबोधित
चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ने भी कई वार्र्डों में सभाओं को संबोधित कर भाजपा उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार किया। किरण ने वार्ड  14 के अंतर्गत सेक्टर 45 में कंवरजीत सिंह, वार्ड 16 के सेक्टर 20 में राजेश कुमार गुप्ता, 17 के अंतर्गत सेक्टर 19 में आशा कुमारी जसवाल के लिए चुनाव प्रचार किया। 

इस दौरान उन्होंने लोगों को शहर में नगर निगम द्वारा पिछले 10 महीने में कराए गए विकास कार्यो की चर्चा करते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed