Punjab: सिद्धू मूसेवाला के पिता का बड़ा एलान, गोल्डी बराड़ को पकड़ने पर जमीन बेच कर दूंगा दो करोड़
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह गुरुवार को अमृतसर के गांव गुमटाला के नजदीक स्थित गुरुद्वारा साहिब मे आयोजित एक अखंडपाठ साहिब में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अभी उनके बेटे के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। जब तक हत्यारों को सजा नहीं मिलेगी तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने बेटे के हत्यारों को न पकड़ पाने पर पंजाब सरकार पर सवाल उठाए। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने सरकार से मांग की है कि उनके बेटे की हत्या करने वाले गोल्डी बराड़ को गिरफ्तार करें। गिरफ्तारी पर दो करोड़ रुपये का इनाम रखा जाए। इनाम की यह राशि वह खुद देने को तैयार हैं। इसके खातिर चाहे अपनी जमीन ही क्यों ना बेचनी पड़े। उन्होंने कहा कि शुभदीप से सरकार दो करोड़ रुपये टैक्स के रूप में वसूलती थी। मरने के बाद भी उसका टैक्स सरकार को गया। अब सरकार को चाहिए कि उसके हत्यारों को पकड़ने के लिए दो करोड़ रुपये का ईनाम रखा जाए।
सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह गुरुवार को अमृतसर के गांव गुमटाला के नजदीक स्थित गुरुद्वारा साहिब मे आयोजित एक अखंडपाठ साहिब में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि अभी उनके बेटे के हत्यारे खुलेआम घूम रहे हैं। जब तक हत्यारों को सजा नहीं मिलेगी तब तक वह शांत नहीं बैठेंगे। अपने बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी और न्याय की खातिर आवाज बुलंद करते रहेंगे।
बलकौर सिंह ने कहा कि हत्यारों को सजा दिलवाने के लिए वह अपनी प्रत्येक कोशिश अंतिम सांस तक जारी रखेंगे। सरकार उन्हें चाहे सुरक्षा दे या ना दे लेकिन बेटे के हत्यारों को जरूर गिरफ्तार करे। बलकौर सिंह ने पंजाब पुलिस पर सवाल उठाया और कहा कि अब पुलिस की कार्रवाई हत्यारों को पकड़ने में ढीली हो रही है। सिद्धू मूसेवाला के पिता इससे पहले भी कई बार पंजाब पुलिस को कटघरे में खड़ा कर चुके हैं। लॉरेंस बिश्नोई को वीआईपी ट्रीटमेंट देने पर भी उन्होंने सवाल उठाया था।