{"_id":"570772384f1c1b3243c810c8","slug":"punjabi-singer-jasraj-jassi-aam-aadmi-party-aap-leader-jasraj-jassi-sucha-singh-chottepur-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आप' ने पंजाबी गायक जस्सी जसराज को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'आप' ने पंजाबी गायक जस्सी जसराज को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Fri, 08 Apr 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
पंजाबी गायक जस्सी जसराज 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने जस्सी जसराज पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते छह साल के लिए पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। पार्टी के सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर ने इसकी पुष्टि की है।
उन्होंने कहा कि जस्सी जसराज पिछले काफी समय से पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे थे। बार-बार पार्टी का अनुशासन भंग कर रहे थे। पार्टी के अनुशासन का उल्लंघन कर वह वॉलंटियर्स और सीनियर लीडरशिप से सलाह-मशविरा किए बिना अपने स्तर पर ही नियुक्तियां कर रहे थे। पार्टी के समानांतर अपने कार्यक्रम चला रहे थे।
पार्टी नेतृत्व के खिलाफ अपमानजनक बयानबाजी का भी उन पर आरोप है। वह लगातार सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो अपलोड कर रहे थे। उन्हें बार-बार चेतावनी दी गई कि ये सब छोड़ कर पार्टी के हित में काम करें, लेकिन उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियां जारी रहीं। जिस कारण पार्टी ने जस्सी जसराज की प्राथमिक सदस्यता छह साल के लिए खत्म कर दी है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि जस्सी जसराज को पार्टी ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बठिंडा से टिकट दी थी। उस समय टिकट के मजबूत दावेदारों को दरकिनार कर जस्सी को टिकट मिलने से हर कोई हैरान रह गया था। हालांकि, वह चुनाव में खास कुछ नहीं कर सके।
पिछले कुछ दिनों से जस्सी पार्टी सांसद भगवंत मान और सूबा कन्वीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर केखिलाफ मुखर थे। वह सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर रहे थे, जिनमें कहा जा रहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र कमजोर हो गया है। जस्सी दूसरी पार्टियों से आए लोगों का भी विरोध कर रहे थे।