Balwinder Safri Death: गायक बलविंदर सफरी का निधन, पंजाबी फिल्म जगत में शोक की लहर
बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह 86 दिनों से इंग्लैंड के अस्पताल में भर्ती थे। कोमा से बाहर आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और उनकी सेहत में सुधार भी बताया जा रहा था। मगर अचानक मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाबी गायक बलविंदर सफरी का 63 साल की उम्र में निधन हो गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उनका 26 जुलाई को निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बलविंदर सिंह को 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद यहां उनकी ट्रिपल बाइपास सर्जरी हुई थी। इसके बाद भी उनकी एक और सर्जरी की गई थी। मगर हालात में सुधार नहीं हुआ और वह कोमा में चले गए। परिवार ने सोशल मीडिया में पोस्ट साझा कर गायक के निधन की जानकारी दी है।
86 दिन से अस्पताल में थे भर्ती
बताया जा रहा है कि बलविंदर सिंह 86 दिनों से इंग्लैंड के अस्पताल में भर्ती थे। कोमा से बाहर आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी और उनकी सेहत में सुधार भी बताया जा रहा था। मगर अचानक मौत की खबर ने सभी को झकझोर दिया है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
He struggled
He persisted
He achieved
He conquered
He fell
He returned
He inspired
He ascends as a Legend
He will forever be remember as one of the greatest voices of #Punjabi #Bhangra music.विज्ञापन विज्ञापन
RIP #BalwinderSafri
Waheguru Ohna Nu Apne Charna Vich Niwas Bakshe 🙏🏽 pic.twitter.com/2pThHITAnB— Dipps Bhamrah (@DippsBhamrah) July 26, 2022