{"_id":"17be69e11a48fee370c54c42c23d583c","slug":"punjabi-movie-zra-hat-ke-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"3 चोरों को बड़े पर्दे पर देखिए ‘जरा हट के’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
3 चोरों को बड़े पर्दे पर देखिए ‘जरा हट के’
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 02 Sep 2014 04:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जरा हट के’ फिल्म आधारित है तीन चोरों पर... जो अंत में समाज के लिए एक बेहतर मिसाल बन जाते हैं। इस फिल्म की कहानी हट के है, इसलिए इसे नाम दिया गया है जरा हट के।
विज्ञापन
यह कहना है फिल्म के निर्देशक भगवंत सिंह कंग का। भगवंत सोमवार दोपहर प्रेस क्लब में अपनी आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी देने पहुंचे।
भगवंत ने बताया कि इस फिल्म में मुख्य भूमिका के लिए अमरिंद्र गिल, आर्य बब्बर और जस्सी गिल से बात चल रही है। साथ ही इस फिल्म में मिस पंजाबन सीजन पांच की विजेता जसप्रीत कौर नजर आएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह उनकी पहली फिल्म है और इसे करने के लिए वह काफी उत्साहित हैं। कांफ्रेंस में फिल्म की निर्माता कीर्ति शुक्ला, चेतन आनंद, प्रोजेक्ट डिजाइनर एआर सैनी और अमर सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
फिल्म को लिखा भी भगवंत ने है। उन्होंने बताया कि फिल्म के गानों के लिए फिरोज खान, सलीम खान, मिका सिंह, श्रेया घोसाल, मंगल संधू और बलबीर सिंह से बात की जा रही है।
उन्होंने बताया कि जल्द ही फिल्म की शूटिंग का काम शुरू कर दिया जाएगा और अगले साल के अप्रैल महीने तक इसको रिलीज कर दिया जाएगा।