{"_id":"66317acfce5be1a3f80a9004","slug":"punjabi-face-will-be-congress-candidate-in-karnal-byelection-also-chandigarh-news-c-16-1-pkl1007-410859-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: करनाल उप चुनाव में भी पंजाबी चेहरा ही होगा कांग्रेस का उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: करनाल उप चुनाव में भी पंजाबी चेहरा ही होगा कांग्रेस का उम्मीदवार
विज्ञापन
मेहता, वधवा, सुमिता और त्रिलोचन सिंह के नाम चर्चा में
कांग्रेस हाईकमान आज कर सकता है टिकट की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लोकसभा की तमाम सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने के बाद अब कांग्रेस हाईकमान करनाल विधानसभा पर उपचुनाव के लिए अपना प्रत्याशी तय करने के लिए जुट गया है। हालांकि बताया जा रहा है कि हाईकमान ये तय कर चुका है कि करनाल से टिकट पंजाबी समुदाय के ही व्यक्ति को दी जाएगी। फिलहाल कांग्रेस की टिकट की दौड़ में हाल ही में भाजपा छोड़ने पूर्व मंत्री भीम सेन मेहता, मनोज वधवा, पूर्व विधायक सुमिता सिंह और त्रिलोचन सिंह के नाम चल रहे हैं। संभावना है कि इन्हीं चार चेहरों में से एक को टिकट दिया जाएगा।
मनोहर लाल के विधायक पद से दिए गए इस्तीफे के बाद भाजपा ने यहां से सीएम नायब सिंह सैनी को प्रत्याशी बनाया है। हालांकि, भाजपा के इस फैसले से करनाल का पंजाबी समाज नाराजगी जाहिर कर चुका है। स्थानीय नेता भी इस फैसले को लेकर उलझन में हैं। उन्हें डर है कि यहां से सीएम सैनी विधायक बने तो अगली बार भी यहीं से चुनाव लड़ेंगे और भाजपा के स्थानीय नेताओं का राजनीतिक कैरियर दांव पर लग जाएगा। भाजपा से पंजाबियों के नाराजगी के इनपुट मिलने के बाद कांग्रेस ने तय कर लिया है कि सैनी के मुकाबले पंजाबी समुदाय का ही चेहरा होगा, हालांकि, ये चेहरा कौन सा होगा इसका फैसला होना बाकी है। संभावना है कि बुधवार को पार्टी हाईकमान प्रत्याशी घोषित कर सकता है। इससे पहले, कांग्रेस हाईकमान की ओर से मनोज वधवा को छोड़कर शेष तीनों दावेदारों को दिल्ली बुलाकर बैठक कर चुका है। गौर हो कि ये चारों ही चेहरे पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थक हैं। वधवा ने अभी कांग्रेस पार्टी ज्वाइन नहीं की है, लेकिन संभावना है कि वह जल्द पार्टी ज्वाइन करें, इसके लिए कांग्रेस नेता अशोक अरोड़ा लॉबिंग कर रहे हैं।