फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Women Commission sought report regarding second marriage of AAP MLA

आप विधायक के दो विवाह: महिला आयोग पहुंचा मामला, स्थानीय प्रशासन से मांगी रिपोर्ट

Thu, 18 Aug 2022 08:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Aug 2022 08:23 PM IST
सार

महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने पंचायती तलाक को नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह कानूनी तौर पर मान्य नहीं है। पंचायती स्तर पर तलाक हो जाते हैं लेकिन उसे कानूनी जामा पहनना जरूरी होता है। विधायक ने पहली पत्नी को कानूनी तौर पर तलाक दिए बगैर ही दूसरी शादी की है।

विज्ञापन
Punjab Women Commission sought report regarding second marriage of AAP MLA
महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी। - फोटो : फाइल

विस्तार

सन्नौर से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत पठानमाजरा की दूसरी शादी का मामला पंजाब महिला आयोग पहुंच गया है। आयोग ने विधायक के पंचायती तलाक को नकारते हुए स्थानीय प्रशासन से रिपोर्ट तलब कर ली है। आयोग ने इसके लिए प्रशासन को सात दिन का समय दिया है। महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा है कि विवाद को सुलझाने के लिए यदि जरूरत पड़ी तो दोनों को बुलाकर पूछताछ भी की जाएगी।

विज्ञापन


महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने पंचायती तलाक को नकार दिया है। उन्होंने कहा है कि यह कानूनी तौर पर मान्य नहीं है। पंचायती स्तर पर तलाक हो जाते हैं लेकिन उसे कानूनी जामा पहनना जरूरी होता है। विधायक ने पहली पत्नी को कानूनी तौर पर तलाक दिए बगैर ही दूसरी शादी की है। मनीषा गुलाटी ने कहा कि हमारी नजर में पति-पत्नी एक समान हैं। हमारी कोशिश रहेगी कि मामले का हल निकाला जाए। पत्नी के धमकाने के आरोप पर गुलाटी ने कहा कि गलत काम करने वाले को सरकार सपोर्ट नहीं करती। अगर विधायक की गलती हुई तो सरकार को लिखेंगे और उनका सपोर्ट भी लेंगे। फिलहाल यह सब आरोप हैं, जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


क्या है मामला
पठानमाजरा की दूसरी पत्नी ने शिकायत दी है कि विधायक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। शिकायत में लिखा है कि 14 अगस्त, 2021 को विधायक ने उनसे यह कहकर शादी की थी कि पहली पत्नी से उनका तलाक हो गया है। तलाक के सारे कागज घर पर रखे हैं। चुनाव लड़ने वक्त भी विधायक ने पहली पत्नी का नाम दिया था। मुझे जीरकपुर में एक फ्लैट में रख खुद पहली पत्नी के साथ रह रहे हैं। इसके साथ ही विधायक का एक अश्लील वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पठानमाजरा विधायक हैं। यदि उन पर आरोप लग रहे हैं तो यह गंभीर मामला है। वह समाज के प्रतिनिधि हैं तो उनकी जवाबदेही ज्यादा बनती है। महिला आयोग ने स्थानीय प्रशासन से दोनों पक्षों की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। - मनीषा गुलाटी, अध्यक्ष, पंजाब महिला आयोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed