फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab woman stuck in Muscat returns to India after three months

Kapurthala News: मस्कट में फंसीं स्वर्णजीत कौर तीन माह बाद वतन लौटीं, संत सीचेवाल की पहल आई काम

Tue, 28 Mar 2023 07:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर लोधी (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 28 Mar 2023 07:12 PM IST
सार

संत बलबीर सिंह सीचेवाल से महिला के पति कुलदीप सिंह ने चंडीगढ़ में रहने वाले वकील गुरभेज सिंह के माध्यम से संपर्क किया। संत सीचेवाल ने इसे गंभीरता से लिया और विदेश मंत्रालय के माध्यम से उनकी मदद की। भारतीय दूतावास के अनुरोध पर उन्होंने टिकट का पूरा खर्च उठाया और 16 मार्च की टिकट भेजी। मगर स्वर्णजीत कौर उस दिन वापस नहीं आ सकी।   

विज्ञापन
Punjab woman stuck in Muscat returns to India after three months
स्वर्णजीत कौर को लेकर आते राज्यसभा सदस्य संत बलबीर सिंह सीचेवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

तीन माह से ओमान की राजधानी मस्कट में फंसी स्वर्णजीत कौर मंगलवार की सुबह दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचीं। उन्हें लेने राज्यसभा सदस्य और पर्यावरणविद संत बलबीर सिंह सीचेवाल पहुंचे थे। मोगा निवासी स्वर्णजीत कौर के पति कुलदीप सिंह ने कहा कि संत सीचेवाल के प्रयास की बदौलत ही उनकी पत्नी मंगलवार को तीन महीने बाद अपने परिवार के पास लौटी पाई है। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंट उनकी पत्नी स्वर्णजीत कौर को दुबई में घरेलू काम करने का झांसा देकर मस्कट लेकर गए थे। 

विज्ञापन


स्वर्णजीत कौर ने बताया कि घर में आर्थिक तंगी के कारण ही वह तीन माह पहले मस्कट गई थी। उनकी चार बेटियां और एक बेटा है। उन्होंने बताया कि कई बार अपनी बीमारी के कारण पंजाब वापस आने की इच्छा जताई लेकिन ट्रैवल एजेंट ने उन्हें वापस आने की अनुमति नहीं दी। घर लौटने के पैसे भी उनके पास नहीं थे। किसी तरह भारतीय दूतावास पहुंचने में सफल रहीं।
विज्ञापन


संत बलबीर सिंह सीचेवाल से महिला के पति कुलदीप सिंह ने चंडीगढ़ में रहने वाले वकील गुरभेज सिंह के माध्यम से संपर्क किया। संत सीचेवाल ने इसे गंभीरता से लिया और विदेश मंत्रालय के माध्यम से उनकी मदद की। भारतीय दूतावास के अनुरोध पर उन्होंने टिकट का पूरा खर्च उठाया और 16 मार्च की टिकट भेजी। मगर स्वर्णजीत कौर उस दिन वापस नहीं आ सकी।   

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्वर्णजीत कौर को लेने पहुंचे संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने कहा कि पहले 16 मार्च की टिकट का इंतजाम किया था लेकिन उस दिन उसे नहीं भेजा गया। यह मुद्दा उन्होंने विदेश मंत्री एस. जयशंकर के सामने उठाया। उन्होंने तुरंत इस पर कार्रवाई की और स्वर्णजीत कौर को वापस भेजने की व्यवस्था की।

संत सीचेवाल ने कहा कि अरब देशों में पंजाब के गरीब परिवारों को उनकी कठिनाइयों का अनुचित लाभ उठाकर और उन्हें उच्च वेतन का लालच देकर धोखा दिया जाता है। उन्होंने पंजाब के लोगों से अरब देशों में जाने से पहले वहां के सभी हालात की जानकारी लेने की अपील की। उन्होंने पंजाब सरकार से बिना लाइसेंस के इमीग्रेशन का कारोबार करने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी अपील की।

'कई जिलों की लड़कियां नारकीय जीवन जीने को विवश’
स्वर्णजीत कौर ने बताया कि जालंधर, होशियारपुर, अमृतसर समेत कई जिलों की लड़कियां मस्कट में नारकीय जीवन जी रही हैं। जिस फ्लाइट से वह लौटी हैं, उसमें करीब 12 भारतीय लड़कियां थीं। यह सभी वहां फंस चुकी थीं। उन्होंने कहा कि ट्रैवल एजेंटों के झूठे वादों के कारण कई लड़कियां अब भी वहां फंसी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed