फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Update Weather will remain dry in Punjab for next six days

Punjab Weather Update: पंजाब में बढ़ने लगी ठंड, अगले छह दिन कैसा रहेगा मौसम, क्लिक कर जानें

Tue, 24 Oct 2023 03:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Oct 2023 03:23 PM IST
सार

पठानकोट में रात के पारे में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। यहां का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फरीदकोट में 16.5, बरनाला में 16.4, पटियाला में 16.2, फिरोजपुर में 16.6, जालंधर में 15.8 और मोगा में तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
Punjab Weather Update Weather will remain dry in Punjab for next six days
फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में ठंडक लगातार बढ़ रही है। सोमवार को पंजाब में रात के तापमान में करीब एक डिग्री की कमी दर्ज की गई। सबसे कम 14.4 डिग्री सेल्सियस तापमान पठानकोट का दर्ज किया गया। खास बात यह रही कि पंजाब के कईं शहरों के न्यूनतम तापमान में बीते 24 घंटों में दो से 2.6 डिग्री सेल्सियस तक की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। अमृतसर में रविवार के मुकाबले 2.6 डिग्री की कमी के साथ न्यूनतम पारा 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह से पठानकोट में रात के पारे में दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। यहां का तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं फरीदकोट में 16.5, बरनाला में 16.4, पटियाला में 16.2, फिरोजपुर में 16.6, जालंधर में 15.8 और मोगा में तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग ने आने वाले छह दिन पंजाब का मौसम शुष्क बने रहने की भविष्यवाणी की है लेकिन इस दौरान दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सोमवार को मौसम शुष्क रहने के कारण दिन के तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। हालांकि यह अभी सामान्य के नजदीक बना हुआ है। सबसे अधिक 33.1 डिग्री सेल्सियस का तापमान समराला का दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का 29.5, लुधियाना का 29.9, पटियाला का 31.5, पठानकोट का 30.8, बठिंडा का 30.4, फरीदकोट का 30.0, गुरदासपुर का 30.0, एसबीएस नगर का 29.6, बरनाला का भी 29.6, फरीदकोट का 31.3, फतेहगढ़ साहिब का 30.4, फिरोजपुर का 29.5, गुरदासपुर का 28.3, जालंधर का 29.1 व रोपड़ का 29.3 डिग्री  सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed