फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather Update: The temperature dropped in Punjab due to rain and storm

पंजाब में तेज आंधी और बारिश से गिरा पारा, बरनाला में छज्जा गिरने से किशोर की मौत

Fri, 29 May 2020 11:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 29 May 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Punjab Weather Update: The temperature dropped in Punjab due to rain and storm
पंजाब में बारिश।

शुक्रवार शाम को चली तेज आंधी और कई जगह पर हुई बरसात ने प्रचंड गर्मी से काफी राहत दी है। बुधवार को सबसे गर्म रहे जिला बठिंडा का तापमान 13 डिग्री कम होकर शुक्रवार को 34.2 डिग्री पर पहुंच गया। लुधियाना में भी तापमान गिरकर 33.2 डिग्री रह गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार तक मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहने वाला है। 

विज्ञापन


किसी जगह पर तेज हवाएं चलेगी तो कहीं हल्के बादल छाए रहने के कारण बरसात हो सकती है। एक जून से मौसम साफ हो जाएगा। इसके बाद एक बार फिर पारा ऊपर की तरफ जा सकता है। पीएयू (पंजाब कृषि विश्वविद्यालय) के मौसम विभाग के अनुसार फरीदकोट में 5.4 एमएम और गुरदासपुर में 7.2 एमएम बरसात हुई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शादी के लिए नई शर्त, प्रदेश से बाहर गई बरात तो दूल्हा-दुल्हन समेत बराती होंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा बठिंडा, लुधियाना में बरसात नहीं हुई है। क्योंकि ज्यादातर बरसात बाहरी एरिया में हुई है। शुक्रवार जिला लुधियाना में न्यूनतम तापमान 23.4, जबकि अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, बठिंडा में 24.2 और 34.2, फरीदकोट में 32 और 23 डिग्री रहा। वहीं गुरदासपुर में अधिकतम 36.6 और न्यूनतम 20.4 डिग्री दर्ज किया गया है। 

पीएयू मौसम विभाग के डॉक्टर केके गिल बताती है कि 31 मई तक मौसम कुछ इसी तरह रहेगा। हवाएं चलने के साथ हलके बादल छाए रह सकते है। वही कई एरिया में बरसात होने की संभावना है। एक जून से मौसम साफ हो जाएगा।

जालंधर में तेज बारिश ने दिलाई राहत

Punjab Weather Update: The temperature dropped in Punjab due to rain and storm

जालंधर में शुक्रवार दोपहर बाद तेज बारिश के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश से पहले जहां तापमान 43 डिग्री के आसपास चल रहा था, वहीं बारिश के बाद तापमान 33 डिग्री तक पहुंच गया। शुक्रवार सुबह से ही बादल छाए थे और तेज हवा चल रही थी। दो दिन से तेज हवाओं के बाद शुक्रवार को हुई बारिश से तीन दिन में तापमान दस डिग्री तक गिरा। 

बारिश के बाद ठंडी हवाओं से लोगों ने राहत महसूस की है। बता दें कि सप्ताह के शुरुआत में अधिकतम 44 डिग्री सेल्सियस चल रहा तापमान शुक्रवार दोपहर बाद 33 डिग्री तक रह गया है। 

दस मिनट की बारिश से उमस बढ़ी
पिछले कई दिनों से तेज गर्मी झेल रहे लोगों के लिए शुक्रवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे नवांशहर में थोड़ी बारिश हुई। 10 मिनट की बारिश के बाद उमस बढ़ गई। वहीं ज्यादा बारिश की उम्मीद लगाए बैठे किसानों के चेहरों पर मायूसी छाई रही। किसान हरजिंदर सिंह ने बताया कि जितनी ज्यादा बारिश होगी, उतना ही धान की बुआई में आसानी होगी और किसानों को आर्थिक लाभ होगा।

बारिश में मकान का छज्जा गिरने से किशोर की मौत 
बरनाला के शहीद भगत सिंह नगर में एक मकान का छज्जा गिरने से गली में साइकिल चला रहे एक 14 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। थाना सिटी 2 के एएसआई मनोहर सिंह ने बताया कि गुरुवार को जोरदार बारिश के दौरान शहीद भगत सिंह नगर की एक गली में 14 वर्षीय कुलदीप सिंह पुत्र संतोख सिंह साइकिल चला रहा था। 

अचानक उसके पड़ोसियों के मकान का छज्जा गिर गया। गली में साइकिल चला रहा कुलदीप सिंह छज्जा के मलबे के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। एएसआई ने बताया कि कुलदीप सिंह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। माता रानी कौर के बयान पर 174 धारा तहत कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed