{"_id":"63a86e061c86f6510a404405","slug":"punjab-weather-update-meteorological-department-issued-orange-alert-for-two-days-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab Weather Update: पंजाब में ठिठुरन बढ़ी, दिन व रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab Weather Update: पंजाब में ठिठुरन बढ़ी, दिन व रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे
Sun, 25 Dec 2022 09:11 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:11 PM IST
सार
मंगलवार से थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। ठंडी हवाएं थोड़ी मंद पड़ेगी। दरअसल, 29 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे हवाओं की गति धीमी पड़ेगी। यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होगा। इसके प्रभाव से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ में छाई घनी धुंध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में रविवार को कई जिले बेहद ठंडे दिन रिकॉर्ड किए गए। बठिंडा, गुरदासपुर, लुधियाना, मोगा और पटियाला में दिन का तापमान दस डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है। पूरे दिन पंजाब में शीत लहर चली। सुबह और शाम के वक्त कई इलाकों में घना कोहरा भी छाया रहा। मौसम विभाग का कहना है कि 26 और 27 दिसंबर को कड़ाके की ठंड पड़ेगी। कई इलाकों में पाला गिरने की चेतावनी जारी की गई है। 28 दिसंबर से शीत लहर और कोहरे से आंशिक राहत मिलने के आसार हैं। रात के तापमान में दो डिग्री का इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर भारत से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आई है। पंजाब के कई इलाकों में सीवियर कोल्ड डे रिकॉर्ड किया गया। यह स्थिति तब बनती है कि जब दिन का तापमान 10 डिग्री से नीचे आता है। सोमवार व मंगलवार के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
मंगलवार से इसमें थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं। ठंडी हवाएं थोड़ी मंद पड़ेगी। दरअसल, 29 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। इससे हवाओं की गति धीमी पड़ेगी। यह पश्चिमी विक्षोभ कमजोर होगा। इसके प्रभाव से ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
विज्ञापन
इन इलाकों में रहा सबसे कम तापमान
- जिला अधिकतम न्यूनतम
- बठिंडा 9 3
- गुरदासपुर 8.5 5.1
- लुधियाना 9.2 5.1
- मोगा 9.2 2.2
- पटियाला 9.9 5.4
- चंडीगढ़ 11.1 6.6