फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Weather News Highest temperature recorded in Faridkot of Punjab

Punjab Weather News: पंजाब में फरीदकोट रहा सबसे गर्म, तीन दिन में तापमान में पांच डिग्री का उछाल

Fri, 12 May 2023 12:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Fri, 12 May 2023 12:16 AM IST
सार

फरीदकोट में मंगलवार को तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो गुरुवार को बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। वहीं, मुक्तसर का तापमान 35.8 डिग्री से बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के सभी शहरों में गुरुवार को पूरे दिन तेज धूप रही।

विज्ञापन
Punjab Weather News Highest temperature recorded in Faridkot of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब में गर्मी बढ़ने लगी है। तीन दिन में कुछ शहरों में तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक का उछाल देखा गया है। फरीदकोट में गुरुवार को तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था। पटियाला, मुक्तसर, बठिंडा और बरनाला में तापमान 40 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिन में तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। 

विज्ञापन


फरीदकोट में मंगलवार को तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो गुरुवार को बढ़कर 42 डिग्री पहुंच गया। वहीं, मुक्तसर का तापमान 35.8 डिग्री से बढ़कर 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब के सभी शहरों में गुरुवार को पूरे दिन तेज धूप रही। न्यूनतम तापमान में भी 1.4 डिग्री का उछाल दर्ज किया गया, जो सामान्य की तुलना में 3.3 डिग्री नीचे रहा। 
विज्ञापन


मौसम विभाग ने अगले चार दिन सूबे में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जताया है। सूबे के अन्य शहरों का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। अमृतसर में 39.8 डिग्री, लुधियाना में 39.8, पटियाला में 40.3, बठिंडा में 40.8, बरनाला में 40.3, जालंधर में 38.4, मोगा में 39.8, मुक्तसर में 40.5 और रोपड़ में 38.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन सामान्य से 45 फीसदी कम रही बारिश
पंजाब में पांच मई से लेकर गुरुवार तक सामान्य के मुकाबले 45 फीसदी कम बारिश पड़ी है। यही वजह है कि गरमी ने तीखे तेवर अपना लिए हैं। विभाग के मुताबिक इन सात दिनों में 3.6 एमएम की सामान्य बारिश के मुकाबले केवल दो एमएम ही बारिश हुई। खास तौर से पंजाब के पटियाला, संगरूर, फिरोजपुर, मानसा और मोगा जिले तो इन दिनों के दौरान पूरी तरह से सूखे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed