फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab weather News Heavy rain alert in 16 districts of Punjab

Punjab Rain Alert: 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Thu, 07 Jul 2022 06:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 07 Jul 2022 06:55 PM IST
सार

रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश के बाद सोमवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश को लेकर 24 घंटे की अगर बात करें तो सबसे अधिक बारिश बठिंडा में 33.5, बरनाला में 21.5 और मुक्तसर में 11.0 एमएम रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
Punjab weather News Heavy rain alert in 16 districts of Punjab
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में बारिश का दौर एक बार फिर शुरू होने वाला है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। अत्यधिक बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को भी राज्यभर में विभाग ने मध्यम बारिश का अंदेशा जताया है।

विज्ञापन


गुरुवार को भी कुछ जिलों में हल्की बारिश हुई। हालांकि धूप निकलने के लिए लोगों को उमस भरी गर्मी ने काफी परेशान किया। बठिंडा में सबसे अधिक 33.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने माझा, दोआबा, पश्चिमी मालवा और पूर्वी मालवा के 16 जिलों के लिए शनिवार को ऑरेज अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन


इन जिलों में माझा के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर और दोआबा के होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर शामिल हैं। वहीं पश्चिमी मालवा के सिर्फ एक जिले बठिंडा में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। पूर्वी मालवा के लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रोपड़, पटियाला और मोहाली जिलों के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को कुछ स्थानों पर बारिश के बाद सोमवार से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। बारिश को लेकर 24 घंटे की अगर बात करें तो सबसे अधिक बारिश बठिंडा में 33.5, बरनाला में 21.5 और मुक्तसर में 11.0 एमएम रिकॉर्ड की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed