फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Damage to wheat crop due to strong storm and rain in Punjab

किसानों पर आसमानी आफत: पंजाब के कई जिलों में बरसात, तेज आंधी से गेहूं की फसल खेतों में बिछी

Fri, 17 Mar 2023 10:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 17 Mar 2023 10:02 PM IST
सार

मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के कारण अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। उन्होंने सलाह दी कि गरज व चमक के दौरान लोग बाहर जाने से बचें। पेड़ों के नीचे शरण न लें और जलाशयों के पास भी न जाएं।

विज्ञापन
Damage to wheat crop due to strong storm and rain in Punjab
Punjab Weather News: - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में बीती रात हुई बारिश और तेज आंधी से गेहूं की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। वहीं, शनिवार और रविवार को भी बारिश के आसार हैं। अबोहर में कई स्थानों पर पेड़ टूटकर नहरों में गिर गए जिससे पानी का बहाव अवरुद्ध होने के कारण दो नहरों में कटाव आ गया। इससे सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जलमग्न हो गई और किसानों का भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, हलवारा में गुरुवार आधी रात को आंधी के बाद हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण गेहूं की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। खेतों में गेहूं की फसल बिछ गई है जिसे अब कंबाइन मशीन से काटना मुश्किल है। फिरोजपुर और ममदोट में भी फसल का यही हाल देखने को मिला है। जिला खेतीबाड़ी अधिकारी डॉ. तेज पाल सिंह का कहना है कि मक्खू, फिरोजपुर व जीरा में पांच से सात एमएम बारिश हुई है। जिन किसानों की गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है, उन्हें पांच दिन तक मौसम खराब रहने पर थोड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वोत्तर राजस्थान पर एक चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव के चलते पंजाब में अगले चार दिन मौसम के मिजाज बिगड़े रहेंगे। इस दौरान शनिवार और रविवार प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज गरज के साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और बारिश भी पड़ेगी। सोमवार और मंगलवार को पंजाब के कुछ हिस्सों में इस तरह का मौसम देखने को मिलेगा। शुक्रवार को भी पंजाब के कईं हिस्सों में तेज गरज और हवाओं के साथ बारिश हुई।

इसके चलते अधिकतम तापमान में 5.6 डिग्री की गिरावट देखने को मिली, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम रहा। शुक्रवार को पंजाब में 32.5 डिग्री के अधिकतम तापमान के साथ चंडीगढ़ सबसे गर्म रहा। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के निदेशक मनमोहन सिंह के मुताबिक बारिश के कारण अगले तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। 




उन्होंने सलाह दी कि गरज व चमक के दौरान लोग बाहर जाने से बचें। पेड़ों के नीचे शरण न लें और जलाशयों के पास भी न जाएं। इसके साथ ही किसानों को निर्देश दिया है कि बारिश के दौरान गेहूं की फसल में खाद और कीटनाशकों आदि का इस्तेमाल न करें।

एक ही दिन में सामान्य से 469 प्रतिशत ज्यादा बारिश
पंजाब में शुक्रवार को एक ही दिन में सामान्य से 469 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक 0.5 एमएम सामान्य बारिश के मुकाबले प्रदेश में 2.8 एमएम पानी बरसा। लुधियाना में 28.6 एमएम, अमृतसर में 12.4, फरीदकोट में 10 एमएम, गुरदासपुर में 5.8 एमएम, रोपड़ व फतेहगढ़ साहिब में 5.5 बारिश हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed