{"_id":"62ac784e63019d12d52d7fea","slug":"punjab-weather-news-chance-of-rain-in-punjab-for-next-three-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में झमाझम बरसात: रोपड़ में सर्वाधिक 37.5 MM बारिश, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में झमाझम बरसात: रोपड़ में सर्वाधिक 37.5 MM बारिश, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
Fri, 17 Jun 2022 06:23 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 17 Jun 2022 06:23 PM IST
सार
शुक्रवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं जिले का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
लुधियाना के हैब्बोवाल में भरा बरसात का पानी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पंजाब में दो दिन बदरा खूब बरसे। रोपड़ जिले में सबसे ज्यादा 37.5 एमएम बारिश हुई। दो दिन की बारिश से दिन के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट आई है। दिन के अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक और रात के न्यूनतम तापमान में 7.8 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले दो दिन बारिश का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
पंजाब में बारिश के बाद जहां एक ओर लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है, वहीं धान की रोपाई करने वाले किसानों के चेहरे भी खुशी से खिल गए हैं। बारिश के पानी से भरे खेतों में किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी हैं। वहीं बारिश से दिन के अधिकतम तापमान में छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
शुक्रवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं जिले का न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 7.8 डिग्री की गिरावट है। अमृतसर, बरनाला और लुधियाना को छोड़कर अन्य जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अभी राज्य में 18, 19 और 20 जून को भी बारिश के आसार हैं। इससे तापमान में अभी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
राज्य के प्रमुख जिलों में हुई बारिश का ब्योरा
- जिला बारिश (एमएम)
- रोपड़ 37.5
- एसबीएस नगर 30.8
- फिरोजपुर 21.5
- मोहाली 21.5
- फतेहगढ़ साहिब 19.5
- जालंधर 18.5
- अमृतसर 18.2